लाइव न्यूज़ :

22 साल की लड़की ने किया कमाल, तीन लाख से अधिक माचिस की तीलियों से बना दिया 'ताजमहल'

By भाषा | Updated: October 3, 2020 16:35 IST

पश्चिम बंगाल की रहने वाली सहेली पाल ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के दिशानिर्देश मिलने के बाद अगस्त के मध्य में अपना काम शुरू किया था और 30 सितंबर को इसे पूरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देइस कलाकृति का एक वीडियो बनाया गया है जिसे जल्द गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों को भेजा जाएगा।सहेली पाल ने कहा कि मैंने दो रंगों की माचिस की तीलियों का इस्तेमाल किया है ताकि रात में ताज महल का स्वरूप प्रदर्शित हो।

कृष्णनगर: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की रहने वाली 22 वर्षीय सहेली पाल ने तीन लाख से अधिक माचिस की तीलियों से ताज महल का प्रतिरूप बनाया है। कृष्णानगर के घुरनी इलाके की रहने वाली सहेली पाल इस मामले में ईरान की मेसम रहमानी का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना चाहती हैं जिन्होंने 2013 में 1,36,951 माचिस की तीलियों से यूनेस्को का लोगो (प्रतीक चिन्ह) बनाया था।

कलकत्ता विश्वविद्यालय में एम.ए. (अंग्रेजी) की छात्रा पाल ने छह फुट लंबे चार फुट चौड़े बोर्ड पर इस कृति को बनाया है। सहेली पाल ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के दिशानिर्देश मिलने के बाद अगस्त के मध्य में अपना काम शुरू किया था और 30 सितंबर को इसे पूरा किया।

इस कलाकृति का एक वीडियो बनाया गया है जिसे जल्द गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दो रंगों की माचिस की तीलियों का इस्तेमाल किया है ताकि रात में ताज महल का स्वरूप प्रदर्शित हो।’’

पाल ने 2018 में देवी दुर्गा के चेहरे की सबसे छोटी मूर्ति बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। सहेली पाल के पिता सुबीर पाल और दादा बीरेन पाल को क्रमश: 1991 और 1982 में उनकी मूर्तियों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किए गए थे। पाल ने कहा, ‘‘मैं अपने दादा और पिता की विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हूं।’’  

टॅग्स :पश्चिम बंगालताज महलईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो