लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के सामने रखी ये मांग, कहा- कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी हिस्सों में..

By सुमित राय | Updated: May 11, 2020 20:42 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आर्थिक गतिविधियों को अनुमति देने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कोविड-19 से निपटने के लिए 5वीं बार मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की।इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पीएम मोदी से कहा कि दिल्ली में आर्थिक गतिविधियों को अनुमति दी जानी चाहिए।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के प्रकोप से निपटने के लिए पांचवीं बार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस दौरान सभी मुख्यमंत्रियों ने अपने सुझाव रखे और कुछ मांग की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने को लेकर बात की। अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली के कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी हिस्सों में आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी जानी चाहिए।"

बता दें कि कि पिछले हफ्ते केजरीवाल ने कहा था कि हम कोरोना वायरस मामलों को संभालने के लिए तैयार हैं और दिल्ली लॉकडाउन को हटाने के लिए तैयार है। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "दिल्ली को फिर से खोलने का समय आ गया है। हमें कोरोनो वायरस के साथ रहने के लिए तैयार रहना होगा।"

हालांकि, इसके एक दिन बाद ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने केजरीवाल की बातों का विरोध किया था और कहा था कि दिल्ली को केवल न्यूनतम छूट की अनुमति देनी चाहिए। शहर में संक्रामक कोरोनो वायरस से निपटने के लिए कड़े उपायों की आवश्यकता है।"

दिल्ली में करीब 7000 हो चुके हैं कोरोना मरीज

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 6923 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 73 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 2069 लोग इस महामारी से ठीक भी हो चुके हैं।

25 मार्च से देशभर में लागू है लॉकडाउन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने इसे 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। फिर गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया और अब 17 मई तक देशभर में लॉकडाउन लागू है।

देशभर में 67 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देशभर में 67152 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 2206 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि देशभर में 20916 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। भारत में अभी कोरोना के 44029 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए