लाइव न्यूज़ :

जानी मानी गायिका कल्याणी काजी का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

By भाषा | Updated: May 12, 2023 13:46 IST

काजी नजरूल इस्लाम की सबसे छोटी पुत्रवधु कल्याणी काजी का 87 साल की उम्र में आज निधन हो गया। कल्याणी काजी ने कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में आखिरी सांस ली।

Open in App

कोलकाता: जानी मानी गायिका और प्रख्यात कवि काजी नजरूल इस्लाम की सबसे छोटी पुत्रवधु कल्याणी काजी का यहां शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कल्याणी काजी (87) ने एसएसकेएम अस्पताल में आखिरी सांस ली।

उन्हें कुछ दिन पहले दक्षिण कोलकाता में एक नर्सिंग होम से एसएसकेम अस्पताल रेफर किया गया था। उनके परिवार ने बताया कि वह कुछ समय से ल्यूकेमिया से पीड़ित थीं और उन्हें गुर्दे संबंधी समस्या भी थी। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनका निधन हो गया।

कल्याणी काजी नजरूल इस्लाम के छोटे बेटे काजी अनिरूद्ध की पत्नी थीं। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है, जो अमेरिका में रहते हैं। काजी के बेटों में से एक काजी अनिर्बान ने अस्पताल में पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने पश्चिम बंगाल सरकार से मां के पार्थिव शरीर को एक दिन ‘पीस हैवेन’ शवगृह में रखने का अनुरोध किया है। हमारी बहन अनिंदिता काजी के यहां पहुंचने के बाद मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा।’’

उनके निधन पर शोक जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा कि कल्याणी काजी की गायन शैली श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती थी। बनर्जी ने याद किया, ‘‘पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें 2015 में संगीत महासम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया था। वह पोस्चिंबोंगो काजी नजरूल इस्लाम अकादमी की सलाहकार परिषद की सदस्य भी थीं।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण