लाइव न्यूज़ :

जाने-माने गीतकार बिछु तिरुमला का निधन

By भाषा | Updated: November 26, 2021 13:34 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 26 नवंबर जाने-माने गीतकार बिछु तिरुमला का दिल का दौरा पड़ने के बाद शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां थीं और वह कुछ दिनों से ‘वेंटिलेटर’ (जीवन रक्षक प्रणाली) पर थे।

बिछु तिरुमला 80 वर्ष के थे और उन्होंने मलयाली सिनेमा को कई लोकप्रिय गीत दिए। 1970 के दशक से तीन दशकों के अपने करियर में उन्होंने 3000 से अधिक फिल्मी गाने और लगभग 2000 भक्ति गीत लिखे।

तिरुमला का जन्म 13 फरवरी, 1942 को राजधानी के सस्थमंगलम में हुआ था। माता-पिता ने उनका नाम बी शिवशंकरन नायर रखा था, लेकिन बाद में एक गीतकार के तौर पर अपना करियर बनाते हुए उन्होंने अपना नाम ‘बिछु’ रख लिया। उन्होंने अपने करियर में एआर रहमान और एमएस बाबूराज, जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ भी काम किया।

तिरुमला के परिवार में उनकी पत्नी परसाना और बेटा सुमन है।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ श्री बिछु तिरुमला के निधन की खबर सुन दुखी हूं...’’

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी तिरुमला के निधन पर शोक व्यक्त किया और संगीत जगत में उनके योगदान को याद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए