लाइव न्यूज़ :

विख्यात पत्रकार और लेखक रवि बेलागेरे का निधन

By भाषा | Updated: November 13, 2020 11:20 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 नवंबर विख्यात पत्रकार और लेखक रवि बेलागेरे का शुक्रवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

सूत्रों ने बताया कि 62 वर्षीय बेलागेरे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज का उन पर कोई असर नहीं हुआ और उनका निधन हो गया।

उनका पार्थिव शरीर उनके ‘प्रार्थना स्कूल परिसर’ में रखा जाएगा ताकि लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। कर्नाटक में बेलागेरे एक जाना-पहचाना नाम हैं क्योंकि लोगों के बीच ‘हाय बेंगलुरु’ नाम का उनका कन्नड़ टैब्लॉइड काफी लोकप्रिय है और उनके नाम 70 से अधिक साहित्यिक रचनाएं हैं, जिसमें गल्प, अनुवाद, कहानी, स्तंभ लेखन और जीवनी शामिल है।

वह अपराध जगत पर लिखे गए अपने लेखन के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपने स्तंभ ‘पापीगाला लोकाडल्ली’ में बेंगलुरु के अंडरवर्ल्ड की कहानी लिखी है और यह भी काफी लोकप्रिय है।

उन्हें कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार, कर्नाटक मीडिया अकेडमी द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार समेत अन्य पुरस्कारों से नवाजा जा जा चुका है।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भी बेलागेरे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक पत्रकार और लेखक के तौर पर याद किया है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार और प्रशंसकों को यह दुख बर्दाश्त करने की शक्ति दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए