लाइव न्यूज़ :

पुनर्निर्मित जलियांवाला बाग स्मारक राष्ट्रभक्ति की भावना जगाएगा: नड्डा

By भाषा | Updated: August 28, 2021 22:25 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि पुनर्निर्मित जलियांवाला बाग स्मारक परिसर देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाएगा और स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान के बारे में और अधिक जानने के लिए उन्हें प्रेरित करेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जलियांवाला बाग स्मारक परिसर का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लोकार्पण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर राष्ट्र का दायित्व होता है कि वह अपने इतिहास को संजोकर रखे क्योंकि इतिहास में हुई घटनाएं सिखाती भी हैं और आगे बढ़ने की दिशा भी देती हैं। नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री मोदी ने जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्मित परिसर को राष्ट्र को समर्पित किया। आजादी के 75वें वर्ष में इस स्मारक का नया स्वरूप देशभक्ति की भावना जगाएगा और इस स्थान के साथ ही देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों के बारे में और अधिक जानने के लिए लोगों को प्रेरित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत