लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने बीजेपी विधायक ओपी शर्मा की ओर से शेयर अभिनंदन वर्तमान की तस्वीर हटाने को कहा

By नियति शर्मा | Updated: March 13, 2019 14:12 IST

दिल्ली के एमएलए ओपी शर्मा ने अभिनंदन वर्तमान की तस्वीर को अपने पार्टी चिन्ह के साथ शेयर किया था जिस पर चुनाव आयोग ने इसे हटाने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से लोकसभा चुनाव प्रचार में सेना की तस्वीरों का उपयोग नहीं करने को कहा हैलोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद सोशल मिडिया भी आचार संहिता के दायरे में है

चुनाव आयोग ने फेसबुक और ट्विटर से बीजेपी विधायक ओपी शर्मा और दूसरे कुछ नेताओं की ओर से साझा की गई विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की सभी तस्वीरों को हटाने का निर्देश दिया है। जिन तस्वीरों पर सवाल उठ रहे हैं उसे दिल्ली के विधायक ओपी शर्मा द्वारा 1 मार्च को फेसबुक पर शेयर किया गया था। वहीं, इस पूरे मुद्दे पर बीजेपी नेता ओपी शर्मा ने कहा कि उन्होंने यह तस्वीर चुनाव की घोषणा से पहले शेयर की थी फिर चुनाव आयोग को इससे समस्या क्यों है।

ओपी शर्मा ने कहा, 'चुनाव आयोग ने बुधवार रात(12 फरवरी) को उन्हें नोटिस भेजा है, पर उनका पोस्ट सोशल मिडिया पर लोकसभा चुनाव की घोषणा के पहले से है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि चुनाव आयोग किस प्रकार संचालन कर रहा है।'

बता दे कि मिग-21 के पायलट अभिनंदन वर्तमान भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान हवाई हमला का जवाब देने के दौरान पाकिस्तान की सीमा में जा गिरे थे। इसके बाद पायलट अभिनंदन पाकिस्तान की गिरफ्त में आ गये थे। बाद में पाकिस्तान ने अभिनंदन को भारत को सौंप दिया गया। अभिनंदन वर्तमान के वापस आते ही सभी कुछ नेताओं ने उनकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर पोस्ट करना प्रारंभ कर दिया। 

फेसबुक पर शेयर की एक तस्वीर में बीजेपी नेता ओ पी शर्मा ने अभिनंदन वर्तमान  की तस्वीर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष के साथ शेयर कर लिखा है कि 'मोदी जी द्वारा इतने कम समय में बहादुर अभिनंदन को वापस लाना भारत की बहुत बड़ी कूटनीतिक विजय है।'

इससे पहले पोस्टरों और रैलियों में भी पुलवामा अटैक के शहीदों और अभिनंदन की तस्वीरों को शेयर करने का मामला सामने आया था। इसके बाद से चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से लोकसभा चुनाव प्रचार में सेना की तस्वीरों या उनका उल्लेख करने बंद करने को कहा है।

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद सोशल मिडिया भी आचार संहिता के दायरे में आ गया है। अभिनंदन की तस्वीरें सोशल मिडिया पर इस्तेमाल होने की बात पर चुनाव आयोग ने कहा, 'हमने फेसबुक और ट्विटर को पहले ही अभिनंदन से जुड़े सभी कंटेट डिलीट करने के आदेश दे दिये है।'

टॅग्स :चुनाव आयोगअभिनंदन वर्तमानभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर