लाइव न्यूज़ :

बृजभूषण शरण सिंह को राहत, दिल्ली पुलिस ने नाबालिग यौन शोषण के आरोपों में दी क्लीन चीट, कोर्ट में सौंपी जांच रिपोर्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 15, 2023 13:35 IST

दिल्ली पुलिस ने कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को आज बड़ी राहत देते हुए कथित नाबालिग यौन उत्पीड़न के मामले में दर्ज पॉक्सो केस में उन्हें पाक-साफ करार दिया है और साथ ही 500 पन्ने की जांच रिपोर्ट पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने नाबालिग यौन शोषण के आरोपों से बृजभूषण सिंह को दी क्लीन चिट पुलिस ने नाबालिग द्वारा बृजभूषण के खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न के मामले को रद्द करने की सिफारिश कीपुलिस ने कोर्ट से कहा कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं

दिल्ली: कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को आज बड़ी राहत मिली, जब दिल्ली पुलिस ने कथित नाबालिग यौन उत्पीड़न के मामले में दर्ज पॉक्सो केस में उन्हें पाक-साफ करार देते हुए जांच रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश कर दी। खबरों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने कुश्ती संघ के प्रमुख और यूपी के कैसरगंज से भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नाबालिग यौन उत्पीड़न के मामले में 1000 पन्नों की रिपोर्ट दाखिल की।

इस रिपोर्ट में पुलिस ने नाबालिग द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न के मामले को रद्द करने की सिफारिश की है और कोर्ट को बताया कि नाबालिग द्वारा बृजभूषण के खिलाफ लगाये गये आरोपों के बारे में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं।

इस संबंध में दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "हमने पॉक्सो मामले में जांच पूरी होने के बाद सीआरपीसी की धारा 173 के तहत कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जिसमें शिकायतकर्ता यानी पीड़िता के पिता और स्वयं पीड़िता के बयानों के आधार पर कोर्ट से बृजभूषण के खिलाफ लगाये गये आरोपों को  रद्द करने का अनुरोध किया है।"

नाबालिग महिला पहलवान के यौन उत्पीड़न शिकायत में क्लीन चिट मिलने की बसे बड़ी वजह बना बृजभूषण के खिलाफ केस दर्ज कराने वाली नाबालिग महिला पहलवान और उसके पिता ने खुद की स्वेच्छा से अपना बयान बदल दिया। नाबालिग महिला पहलवान ने पहले बहृभूषण पर अपने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसे बाद में उसने बदलते हुए यौन उत्पीड़न की जगह बृजभूषण पर बतौर कुश्ती संघ प्रमुख भेदभाव का आरोप लगाया है।

नाबालिग ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए धारा 164 के तहत अपने पहले बयान में कुश्ती संघ के प्रमुख पर यौन शौषण का आरोप लगाया ता लेकिन दूसरे बयान में उसने यौन शौषण का आरोप वापस लेते हुए कहा कि चूंकि मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ था। इस कारण मैं अवसाद में थी और इसलिए क्रोध में आकर मैंने बृजभूषम के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया था।

मालूम हो कि बीते सप्ताह गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक करने के बाद पहलावनों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी कात की थी और खेल मंत्री ने पहलवान बजरंग पुनिया को कहा था कि बृजभूणण शरण सिंह के खिलाफ 15 जून तक आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा। मंत्री ठाकुर के इसी बयान को आश्वासन मानते हुए पहलवानों ने अपना विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया था।

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहदिल्ली पुलिसपोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील