लाइव न्यूज़ :

लद्दाख हिल काउंसिल में करारी हार के बाद प्रदेश में विधानसभा चुनावों के टलने की घोषणा से भाजपा को राहत!

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 9, 2023 15:50 IST

कारगिल के स्थानीय हिल काउंसिल के चुनावों के परिणामों में 26 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस व नेकां ने एक तिहाई से अधिक सीटों पर कब्जा जमा लिया। भाजपा को यहां करारी हार का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देहिल काउंसिल के चुनावों में कांग्रेस व नेकां ने एक तिहाई से अधिक सीटों पर कब्जा जमायाप्रदेश भाजपा नेताओं को इन परिणामों से सचेत होकर अपनी रणनीति में करना होगा बदलाव मुख्य चुनाव आयुक्त ने फिलहाल यहां विधानसभा चुनाव को टालने का फैसला किया है

जम्मू: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार हुए लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (कारगिल) के चुनाव में इंडिया गठबंधन ने जो जीत का जलवा बिखेरा उसने प्रदेश भाजपा को गहरा आघात पहुंचाया है। इतना जरूर था कि इस हार से घबराई भाजपा को देश के मुख्य चुनावायुक्त की उस घोषणा ने फिलहाल राहत प्रदान की है जिसमें उन्होंने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों को टालने की बात कही है।

कल कारगिल के स्थानीय हिल काउंसिल के चुनावों के परिणामों में 26 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस व नेकां ने एक तिहाई से अधिक सीटों पर कब्जा जमा लिया। भाजपा को यहां करारी हार का सामना करना पड़ा। उसके 17 में से दो प्रत्याशी ही जीत सके यानी साढ़े आठ फीसदी प्रत्याशी जीते। 

विपक्ष ने कहा कि जनता ने भाजपा को नकार दिया है। यह अनुच्छेद 370 को हटाने तथा राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त करने के फैसले के खिलाफ जनमत है। हालांकि प्रदेश भाजपा के नेता कहते थे कि इन चुनावों के परिणाम का जम्मू कश्मीर की राजनीति पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि दोनों अलग अलग केंद्र शासित प्रदेश हैं और दोनों के अपने अलग अलग राजनीतिक एजेंडे भी हैं। 

वहीं राजनीतिक पंडित कहते थे कि इन परिणामों का असर आने वाले लोकसभा चुनावों पर जरूर देखने को मिलेगा, चाहे विधानसभा चुनाव इससे अछूते रहें। यह भी सच है कि चुनावायुक्त ने प्रदेश में फिलहाल विधानसभा चुनावों को कई कारणो से टाल कर अप्रत्यक्ष तौर पर भाजपा की ही मदद की है। उसके कई नेता इसे राहत के तौर पर लेते हुए नाम न छापने की शर्त पर कहते थे कि प्रदेश भाजपा नेताओं को इन परिणामों से सचेत होकर अपनी रणनीति में बदलाव लाना होगा।

जानकारी के लिए आज एक पत्रकारवार्ता के दौरान चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बारे में भी पूछा गया था। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सुरक्षा और अन्य चुनावों को देखते हुए ये फैसला सही समय आने पर लिया जाएगा। 

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा हालात और एक साथ होने वाले अन्य चुनावों को देखते हुए यह फैसला सही समय पर लिया जाएगा। अभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों पूरे होने के बाद अगले साल की शुरुआत में लोकसभा के चुनाव होने की पूरी संभावना है। ऐसे में साफ है कि जम्मू कश्मीर के लोगों को विधानसभा के चुनावों के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरलद्दाखKargilBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप