लाइव न्यूज़ :

BSF और पाक रेंजर्स के बीच नियमित बैठक अटकी, भारत के प्रस्ताव पर पाकिस्तान ने नहीं दिया कोई जवाब

By भाषा | Updated: October 15, 2019 16:34 IST

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, ‘‘इस बार भारतीय पक्ष ने अक्टूबर में बैठक करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन पाकिस्तान रेंजर्स ने अब तक बैठक में हिस्सा लेने की अपनी मंशा से अवगत नहीं कराया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसीमा सुरक्षाबल और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच छमाही बैठक करने के भारत के प्रस्ताव पर पाकिस्तान ने अब तक कोई उत्तर नहीं दिया है।दोनों देशों के सीमा प्रहरी बलों के बीच महानिदेशक स्तर की यह बैठक इसी महीने निर्धारित है। भारत और पाकिस्तान के बीच विगत में उतार-चढ़ाव के बावजूद यह बैठक नियमित तौर पर होती रही है।

सीमा सुरक्षाबल और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच छमाही बैठक करने के भारत के प्रस्ताव पर पाकिस्तान ने अब तक कोई उत्तर नहीं दिया है और यह पड़ोसी देश की ओर से एकतरफा कदम के तहत कार्यात्मक स्तर पर संपर्क तोड़े जाने का एक और उदाहरण है।

दोनों देशों के सीमा प्रहरी बलों के बीच महानिदेशक स्तर की यह बैठक इसी महीने निर्धारित है। भारत और पाकिस्तान के बीच विगत में उतार-चढ़ाव के बावजूद यह बैठक नियमित तौर पर होती रही है।

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, ‘‘इस बार भारतीय पक्ष ने अक्टूबर में बैठक करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन पाकिस्तान रेंजर्स ने अब तक बैठक में हिस्सा लेने की अपनी मंशा से अवगत नहीं कराया है।’’

पड़ोसी देश की ओर से जवाब न मिलने पर एक अन्य सूत्र ने कहा कि यह कार्यात्मक स्तर पर संपर्क रोकने के लिए पाकिस्तान के एकतरफा कदम का एक और उदाहरण है।

जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने तथा इसे दो हिस्सों में बांटने के भारत सरकार के पांच अगस्त के फैसले के खिलाफ पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन जुटाने का असफल प्रयास करता रहा है।

भारत सरकार के इस फैसले के बाद इस्लामाबाद ने नयी दिल्ली के साथ अपने राजनयिक संबंधों को कमतर कर दिया था और भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को निष्कासित कर दिया था।

भारत और पाकिस्तान की सीमाओं की सुरक्षा क्रमश: सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) और पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा की जाती है। दोनों बलों के बीच सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए महानिदेशक स्तर और सेक्टर कमांडर स्तर पर बैठकें होती रही हैं।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलइंडियापाकिस्तानइमरान खानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव