लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: तीन दिन से ज्यादा रुकने वालों को कराना होगा रजिस्ट्रेशन, जानें प्रोसेस और क्या देनी होगी जानकारियां

By सुमित राय | Updated: June 19, 2020 15:12 IST

हरियाणा में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद राज्य सरकार ने हरियाणा में 72 घंटे से ज्यादा रुकने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में 72 घंटों से ज्यादा रुकने वाले लोगों को सरल हरियाणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।इसके अलावा हरियाणा में आने वाले लोगों को आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करना होगा।बिजनेस टूर पर आने वालों को अपनी जानकारी के साथ मिलने वालों की भी जानकारी देनी होगी।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच हरियाणा सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए नियम में बदलाव किया है। नए नियम के तहत हरियाणा में तीन दिनों से ज्यादा रुकना चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य कर दिया गया है।

हरियाणा सरकार ने अधिकारिक बयान जारी कर बताया ह कि राज्य में 72 घंटों से ज्यादा रुकने वाले लोगों को सरल हरियाणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा उन लोगों को आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करना होगा।

रजिस्ट्रेशन के समय देनी होगी ये जानकारियां

राज्य सरकार ने जानकारी देते हुए बताया, "हरियाणा सरकार के इस पोर्टल (https://saralharyana.gov.in) पर आवेदक को अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके अलावा अगर कोई बिजनेस के सिलसिले में हरियाणा आता है तो उन्हें अपनी डिटेल्स के अलावा वापसी की तारीख भी बतानी होगी। इसके अलावा उन्हें उन लोगों का नाम, मोबाइल नंबर और पता भी देना होगा, जिनसे वे हरियाणा में मुलाकात करने वाले हैं।"

राज्य में एंट्री पर किया जाएगा स्वास्थ्य जांच

एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में प्रवेश करने वालों लोगों की राज्य के बॉर्डर चेक पोस्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्थ चेकअप किया जाएगा। इसके अलावा शहर या गांव में एंट्री करने पर भी उनकी जांच की जाएगी। अगर किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा। इसके बाद उनकी कोविड-19 की जांच की जाएगी और पॉजिटिव पाए जाने के बाद गंभीरता के आधार पर होम आइसोलेशन या कोविड अस्पताल भेजा जाएगा।

हरियाणा में कोविड-19 की चपेट में 9 हजार से ज्यादा लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हरियाणा में अब तक 9218 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 134 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हरियाणा में कोविड-19 से 4556 लोग ठीक हुए हैं और राज्य में कोरोना वायरस के 4528 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :हरियाणाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील