लाइव न्यूज़ :

NRC से बाहर किए गए लोगों के लिए राहत भरी खबर, चुनाव आयोग उन्हें नहीं मानेगा 'संदिग्ध' वोटर

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 27, 2019 08:56 IST

'डी' मतदाता असम के मतदाता सूची में बने हुए हैं, वे तब तक चुनाव में मतदान नहीं कर सकते, जब तक कि उनका मामला किसी विदेशी ट्रिब्यूनल द्वारा तय नहीं किया जाता।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) की अंतिम सूची से बाहर रखे गए लोगों के लिए राहत भरी खबर है। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि एनआरसी में छूटे हुए मतदाताओं को 'डी' (संदिग्ध) नहीं माना जाएगा।

असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) की अंतिम सूची से बाहर रखे गए लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि एनआरसी में छूटे हुए मतदाताओं को 'डी' (संदिग्ध) नहीं माना जाएगा। संदिग्ध या 'डी' मतदाता असम में वोटर्स की एक श्रेणी है, जिनकी नागरिकता अनिश्चित या विवादित रही है। चुनाव आयोग ने 1997 में राज्य की मतदाता सूची को संशोधित करते समय इसे लाया गया था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 'डी' मतदाता असम के मतदाता सूची में बने हुए हैं, वे तब तक चुनाव में मतदान नहीं कर सकते, जब तक कि उनका मामला किसी विदेशी ट्रिब्यूनल द्वारा तय नहीं किया जाता। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में लगभग 1.2 लाख डी मतदाताओं ने भाग नहीं लिया, हालांकि जिन लोगों को एनआरसी से बाहर रखा गया था, उन्हें वोट देने की इजाजत दी गई थी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग के अधिकारी का कहना है कि असम में एनआरसी की लिस्ट से बाहर किए गए 19 लाख से अधिक लोगों में से कितने मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं यह अभी स्पष्ट नहीं है। गृह मंत्रालय का स्पष्टीकरण बहस के लिए बहुत कम जगह देता है। अंतिम एनआरसी के आधार पर मतदाता सूची से कुछ भी नहीं हटाया जाएगा। इसके अलावा, बाहर किए गए लोगों को 'डी' मतदाता के रूप में चिह्नित नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि असम में बहुप्रतीक्षित एनआरसी की अंतिम सूची 30 अगस्त को ऑनलाइन जारी कर दी गई थी। एनआरसी में शामिल होने के लिए 3,30,27,661 लोगों ने आवेदन दिया था। इनमें से 3,11,21,004 लोगों को शामिल किया गया था और 19,06,657 लोगों को बाहर कर दिया गया है। 

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार