लाइव न्यूज़ :

रीट परीक्षा का पर्चा परीक्षा से पहले लीक हो गया था : सांसद किरोड़ी मीणा

By भाषा | Updated: October 3, 2021 21:44 IST

Open in App

जयपुर, तीन अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी मीणा ने हाल ही हुई राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) को रद्द करने मांग रविवार को दोहरायी और कहा कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही उसका पर्चा लीक हो गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि सवाईमाधोपुर जिले में परीक्षा शुरू होने से पहले ना केवल प्रश्नपत्र बल्कि उत्तर पुस्तिका (आंसर शीट) भी लीक हो गई थी।

मीणा ने कहा कि परीक्षा केन्द्र पर पर्चा लीक हो सकता है लेकिन लेकिन उत्तर पुस्तिका (आंसर शीट) का लीक होना माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की गोपनीय शाखा के अधिकारियों की संलिप्तता के बिना संभव नहीं है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पिछले रविवार को राज्यभर में राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) की परीक्षा आयोजित की थी।

मीणा ने संवाददाताओं से यहां कहा, ‘‘इस बात के सबूत हैं कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका लीक हो गई थी। उत्तर पुस्तिका परीक्षा केन्द्र के पास नहीं हो सकती और इसे केवल गोपनीय शाखा के अधिकारी की संलिप्तता से ही लीक किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि रीट परीथार्थियों की मांग है कि परीक्षा रद्द की जाये और सीबीआई से इसकी जांच करायी जाए।

परीक्षा के आयोजन में कई अनियमितताएं और लापरवाही सामने आने के बाद राज्य सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी और राजस्थान पुलिस सेवा के दो अधिकारियों, एक हेड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल और शिक्षा विभाग के एक दर्जन से अधिक कर्मियों को निलंबित कर दिया। परीक्षा के लिए करीब 16.51 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए