लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय की जीत के लिए लाल मिर्च का हवन, स्वामी वैराग्यानंद ने बोले- हारे, तो ले लूंगा जलसमाधी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 1, 2019 05:35 IST

निरजंनी अखाड़े के महामंडलेश्वर वैराग्यानंद ने दिग्विजय की जीत का दावा करते हुए कहा कि अगर वे नहीं जीते तो मैं जल समाधी ले लूंगा. उन्होंने 5 मई को 5 क्विंटल लाल मिर्च का हवन करने की बात भी कही है.

Open in App

मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में साधु-संत मैदान में उतर रहे हैं. 5 मई के बाद राजधानी में हजारों की संख्या में साधु संत उनके समर्थन में जनसंपर्क करेंगे. वहीं निरजंनी अखाड़े के महामंडलेश्वर वैराग्यानंद ने दिग्विजय की जीत का दावा करते हुए कहा कि अगर वे नहीं जीते तो मैं जल समाधी ले लूंगा. उन्होंने 5 मई को 5 क्विंटल लाल मिर्च का हवन करने की बात भी कही है.

राजधानी भोपाल संसदीय सीट पर भाजपा द्वारा साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मैदान में उतारने के बाद अब साधु-संत समाज प्रज्ञा के खिलाफ मोर्चा खोलता नजर आ रहा है. कम्प्यूटर बाबा के बाद अब निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर वैराग्यानंद राजधानी पहुंचे हैं. उन्होंने दावा किया है कि दिग्विजय सिंह की चुनाव में जीत होगी, अगर वे नहीं जीते तो वे स्वयं जल समाधी ले लेंगे. वैराग्यानंद ने कहा कि वे उनकी जीत के लिए 5 मई को 5 क्विंटल लाल मिर्च का हवन करेंगे. उनका दावा है कि इस दौरान किसी तरह की धांस नहीं आएगी.

उन्होंने कहा कि लाल कपड़े पहनने से कोई संत नहीं हो जाता है. दिग्विजय सिंह शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद के शिष्य हैं. उनके समर्थन में 20 हजार साधु संत भोपाल लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करने घर-घर जाएंगे. दिग्वजय सिंह की जीत के साधु-संत समाज ने यह फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि आज राजनीति के जरिए सनातन धर्म को बांटा जा रहा है. धर्म के ऊपर कई लोग राजनीति करना चाहते हैं, मैं कहना चाहता हूं कि हिन्दुत्व के ऊपर राजनीति नहीं होगी, सनातन धर्म के ऊपर राजनीति नहीं होगी और किसी को इस तरह की राजनीति करनी भी नहीं चाहिए. यहां उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व कम्प्यूटर बाबा ने भी भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए हजारों की संख्या में साधु-संतों द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही थी.

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीमध्य प्रदेशदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब