लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा- मृत्यु दर रोजना हो रही है कम, 21 दिन है डबलिंग रेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 31, 2020 12:59 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, देश में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 10,57,805 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 16,38,870 मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 55,078 मामले सामने आने के बाद इस बीमारी के कुल मरीजों की संख्या शुक्रवार को 16 लाख के पार पहुंच गई। द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि रोजाना मृत्य दर कम हो रही है।

नई दिल्लीः देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 55,078 मामले सामने आने के बाद इस बीमारी के कुल मरीजों की संख्या शुक्रवार को 16 लाख के पार पहुंच गई। इससे महज दो दिन पहले देश में संक्रमण के 15 लाख मामले थे। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि रोजाना मृत्य दर कम हो रही है। साथ साथ रिकवरी रेट सुधर रहा है। 

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, अभी तक लगभग दो तिहाई लोग ठीक होकर जा चुके हैं, दिन प्रतिदिन मृत्यु दर कम होती जा रही है और अभी मृत्यु दर 2.18 % है। रिकवरी रेट 64.54% और डबलिंग रेट 21 दिन है। कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में एक मंत्रियों के समूह की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजिक की गई। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हुए हैं।

बता दें, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, देश में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 10,57,805 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 16,38,870 मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 779 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 35,747 हो गई है। यह लगातार दूसरा दिन है जब 50,000 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

आईसीएमआर के मुताबिक 30 जुलाई तक कुल 1,88,32,970 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 6,42,588 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। शुक्रवार को हुई 779 लोगों की मौत में से 266 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद तमिलनाडु में 97, कर्नाटक में 83, आंध्र प्रदेश में 68 और उत्तर प्रदेश में 57 लोगों की मौत हुई। वहीं पश्चिम बंगाल में 46, दिल्ली में 29, गुजरात में 22, जम्मू-कश्मीर में 17, मध्य प्रदेश में 14 और राजस्थान तथा तेलंगाना में 13-13 लोगों की मौत हुई है। 

ओडिशा में 10, पंजाब में नौ, झारखंड में पांच, बिहार, हरियाणा, मणिपुर और उत्तराखंड में चार-चार, गोवा और छत्तीसगढ़ में तीन-तीन, असम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा केरल में दो-दो जबकि लद्दाख और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है मणिपुर में पहली बार कोविड-19 से मौत के मामले सामने आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार