लाइव न्यूज़ :

सुकेश चंद्रशेखर को पहचानने से के. कविता ने किया इनकार, महाठग ने कथित व्हाट्सएप चैट करने का किया दावा

By अंजली चौहान | Updated: April 13, 2023 17:28 IST

दरअसल, राजधानी की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन और बीआरएस नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता के साथ अपनी कथित व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक की है।

Open in App
ठळक मुद्देबीआरएस नेता के. कविता ने सुकेश चंद्रशेखर को पहचानने से किया इनकार सुकेश चंद्रशेखर ने के. कविता के साथ कथित व्हाट्सएप चैट किया जारी सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि दिल्ली शराब घोटाले में 'आप' और के.कविता की सांठगांठ है

नई दिल्ली: जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने केसीआर की बेटी के.कविता और 'आप' मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ कथित व्हाट्सएप चैट करने का दावा किया है। सुकेश के दावे के साथ ही व्हाट्सएप चैट भी जारी किया है।

इस चैट के बाहर आने के बाद बीआरएस एमएलसी ने प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा बयान दिया है। के. कविता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "मैं नहीं जानती सुकेश चंद्रशेखर कौन है। मैं उससे कभी मिली नहीं, मैं यह भी नहीं जानती कि वह कौन है।" 

दरअसल, राजधानी की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन और बीआरएस नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता के साथ अपनी कथित व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक की है।

बुधवार को जारी कथित बातचीत में चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीआरएस नेता के बीच संबंध है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना, चंद्रशेखर ने AAP और केजरीवाल पर उनके साथ कई अनुबंध और व्यापारिक सौदे करने का आरोप लगाया है।

सुकेश के जारी कथित चैट में लिखा, "यही एप्लीकेशन और अटैच चैट्स आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और बीआरएस नेता के. कविता के बीच की कड़ी को उजागर करती हैं, जो दिल्ली शराब घोटाले में शामिल हैं।"

सुकेश के इन नए आरोपों के सामने आने के बाद राजनेताओं की चिंता बढ़ गई है। सुकेश ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी और के. कविता के बीच सांठगांठ है जो दर्शाता है कि ये कथित तौर पर दिल्ली शराब नीति घोटाले में शामिल हैं। 

कथित चैट के स्क्रीनशॉट के अनुसार, यह स्पष्ट है कि चंद्रशेखर की एक व्यक्ति के साथ बातचीत हुई थी, जिसका नंबर 'कविता अक्का टीआरएस' के रूप में सेव था।

इसके अलावा एक अन्य चैट भी शेयर किया गया है जिसमें नंबर सेव नहीं किया गया है। मगर सत्येंद्र जैन का होने का दावा किया गया था। 

टॅग्स :के कवितादिल्लीदिल्ली पुलिसभारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'