लाइव न्यूज़ :

BJP के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी छोड़ने को तैयार, 'बस आलाकमान इस्तीफा देने के लिए कहे' 

By एस पी सिन्हा | Updated: January 22, 2019 18:52 IST

पार्टी द्वारा कार्रवाई किए जाने की अटकलों के बीच कहा है कि वह उसी दिन पार्टी को त्याग देंगे, जिस दिन आलाकमान उनसे पार्टी छोडने के लिए कहेगा. साथ ही सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी को "रियल एक्शन हीरो" और ममता बनर्जी को "प्रधानमंत्री पद" के लिए उपयुक्त बताया है. 

Open in App

भाजपा के खिलाफ लगातार बयान देने वाले पार्टी बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि वह पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हैं, बस आलाकमान उनसे इस्तीफा देने को कह दें. उनकी यही एक मात्र शर्त है. वैसे, सिन्हा ने ये भी कहा कि वसंत पंचमी तक मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगा.

पार्टी द्वारा कार्रवाई किए जाने की अटकलों के बीच कहा है कि वह उसी दिन पार्टी को त्याग देंगे, जिस दिन आलाकमान उनसे पार्टी छोडने के लिए कहेगा. साथ ही सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी को "रियल एक्शन हीरो" और ममता बनर्जी को "प्रधानमंत्री पद" के लिए उपयुक्त बताया है. 

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा कि मैं भाजपा में सिर्फ एक ही मोदी को जानता हूं. वह रियल एक्शन हीरो हैं. उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि 'कौन है यह मोदी? मैं भाजपा में केवल एक ही मोदी को जानता हूं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. 

सुशील मोदी पर तंज कसते हुए 'शॉटगन' ने कहा है कि इन मामूली लोगों का क्या काम?' इनसे कहिए कि पब्लिसिटी पाने का कोई और तरीका अपनाए और मेरे नाम का इस्तेमाल न करें. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि बसंत पंचमी का पावन पर्व आने दीजिए. सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा. 

उन्होंने कहा कि सभी देख सकते हैं कि मेरे राजनीतिक सहयोगी कौन हैं? भले ही वह ममता बनर्जी हों या अरविंद केजरीवाल. ये वे लोग हैं, जिनके साथ परस्पर सम्मान का रिश्ता है. किसी भी राजनीतिक गठबंधन की कामयाबी के लिए नेताओं के बीच सम्मान होना ही चाहिए.

यहां बता दें कि शनिवार को ममता की रैली में शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हुए थे. इस पर पार्टी ने नोटिस तो किया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार की रैली में बार-बार कहा कि राफेल पर जवाब नहीं मिलेगा, तो लोग कहेंगे, चौकीदार चोर है. शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे हमले को पार्टी ने गंभीरता से लिया है. 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोगों की महत्वाकांक्षाएं बहुत बढ़ गईं हैं, वे पार्टी और जनता के विश्वास को धोखा दे रहे हैं. ऐसे लोग एक ओर भाजपा सांसद के नाम पर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेते हैं तो दूसरी ओर विपक्षी दलों के सम्मेलनों में शामिल होते हैं. 

वहीं, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को झारखंड सरकार में मंत्री सीपी सिंह ने गद्दार तक कह डाला था. बिहार के उपमुख्‍यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी पहले ही शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को पार्टी छोड़ने की नसीहत दे चुके हैं. शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बयान को इन आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है.

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत