लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने लिया एक्शन तो एकनाथ शिंदे बोले- हम बालासाहब के कट्टर शिवसैनिक, सत्ता के लिए धोखा नहीं देते

By विनीत कुमार | Updated: June 21, 2022 15:32 IST

एकनाथ शिंद को शिवसेना के विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया गया है। पार्टी की ओर से हुई इस कार्रवाई के बाद एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर कहा है कि वे बालासाहब के सच्चे शिवसैनिक हैं और सत्ता के लिए धोखा नहीं करते।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया गया है।शिंद ने इसके बाद ट्वीट कर कहा- हम बालासाहब के कट्टर शिवसैनिक हैं, सत्ता के लिए धोखा नहीं देते।दरअसल शिंदे 20 से अधिक विधायकों के साथ सूरत के एक होटल में मौजूद हैं, उनके भाजपा से संपर्क में होने की भी खबरे हैं।

मुंबई: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें पार्टी के विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया है। इसके बाद शिंदे की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इशारों में सत्ता के लिए उद्धव ठाकरे पर पार्टी की मूल नीतियों से धोखा देने का आरोप लगाया है। शिंदे ने कहा- 'हम सत्ता के लिए कभी धोखा नहीं देंते और बाल ठाकरे से मिली सीख को कभी नहीं त्यागेंगे।'

एकनाथ शिंदे की ओर से ट्वीट किया गया, 'हम बालासाहब ठाकरे के कट्टर शिवसैनिक हैं। बालासाहब ने हमें हिंदुत्व की सीख दी थी। हमने कभी सत्ता के लिए इससे धोखा नहीं किया। और न ही कभी करेंगे। हम बालासाहेब ठाकरे की सिखाई हुई बातों के साथ हैं।'

गौरतलब है कि शिंदे 20 से अधिक विधायकों के साथ सूरत के एक होटल में मौजूद हैं। सोमवार को हुए एमएलसी चुनाव के बाद से ही वे पार्टी से संपर्क में नहीं थे। इसके बाद ये खबरें आई कि वे पार्टी से नाराज हैं। कुछ अपुष्ट रिपोर्ट्स में उनके भाजपा से संपर्क में आने की भी खबरें आई हैं।

इन सबके बीच संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं हैं पर उनसे संपर्क हो चुका है। हालांकि उन्होंने महाराष्ट्र की मौजूदा सियासी संकट और शिंदे के साथ मौजूद विधायकों की संख्या पर विस्तार से जानकारी नहीं दी।

दूसरी ओर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे का मामला शिवसेना का आंतरिक मामला है। इससे महाराष्ट्र की सरकार को खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे परिस्थिति को सुधार लेंगे।

बता दें कि ताजा हालात को देखते हुए उद्धव ठाकरे ने अपने नेताओं की आपातकालीन बैठक बुलाई है। दूसरी ओर भाजपा के सीनियर नेताओं की भी दिल्ली में बैठक चल रही है। देवेंद्र फड़नवीस भी दिल्ली पहुंच गए हैं। एकनाथ शिंदे शिवसेना के बेहद पुराने नेता हैं और वह बाल ठाकरे के भी करीबी माने जाते थे।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टीशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए