लाइव न्यूज़ :

बेकाबू ट्रक की टक्कर से कार में सवार सगी बहनों की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2021 13:05 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 26 दिसंबर बरेली जिले के हाफिजगंज राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से एक कार सवार दो सगी बहनों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने रविवार को बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, रामपुर के केमरी के तकिया कस्बे के निवासी जावेद शनिवार को अपनी कार से गढ़ी किला में अपनी ससुराल से पीलीभीत के पंजाबियन मुहल्ला में उर्स में शामिल होने जा रहा था। जावेद ने बताया कि जब कार हाफिजगंज के पास पहुंची तो बरेली-पीलीभीत राजमार्ग पर सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार में सवार सगी बहनें शामिया (10) और हिफजा (आठ) की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चियों की मां शाबिस्ता और उसकी ननद सिलमा और मासूम साहब तथा नवाज घायल हो गए। इनमें शाबिस्ता, सिलमा और साहब की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक चालक फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो