लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने कहा-मेक इन इंडिया के लिए कर को और तर्कसंगत बनाने को तैयार

By भाषा | Updated: October 10, 2019 05:48 IST

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ ने कहा कि क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ को प्रोत्साहन के लिए हम कर को और तर्कसंगत बनाने को तैयार हैं। फ्रांस के रक्षा उद्योग के दिग्गजों के साथ बैठक के बाद सिंह की इस यूरोपीय राष्ट्र की आधिकारिक यात्रा संपन्न हो गई। 

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ को प्रोत्साहन के लिए हम कर को और तर्कसंगत बनाने को तैयार हैं। रक्षा मंत्री ने बुधवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए भारत सरकार द्वारा हाल में कॉरपोरेट कर में कटौती का उल्लेख किया।

इसके अलावा उन्होंने कारोबार सुगमता के लिए उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया। सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ के लिए यदि करों को और तर्कसंगत बनाने की जरूरत होगी, तो उस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कारोबार की स्थिति सुगम करने के लिए कई आर्थिक सुधार किए हैं। साथ ही अर्थव्यवस्था को निवेश के लिए खोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत रक्षा विनिर्माण क्षेत्र को काफी हद तक खोला गया है। हमने देशभर में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया है।

हमारी आजादी के बाद से यह सबसे बड़ा कर सुधार है। हमने कॉरपोरेट कर की दर में भी उल्लेखनीय कटौती की है।’’ रक्षा मंत्री फ्रांस की यात्रा पर 36 में से पहले राफेल लड़ाकू विमान की सांकेतिक डिलिवरी लेने आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत हाई-एंड रक्षा उपकरणों के सह-उत्पादन के लिए संभावनाएं तलाश करने को तैयार हैं। साथ ही हम प्रौद्योगिकी के जरिये अपने पोत कारखानों और रक्षा प्लेटफार्म के आधुनिकीकरण को सहयोग के लिए भी तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी कंपनियां रक्षा उपकरणों के लिए भारत को अपना ‘बेस’ बना सकती हैं।

वे सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्किक अन्य देशों को निर्यात के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। उन्होंने भारत के सैन्य और असैन्य दोनों क्षेत्रों में विमान इंजन की उल्लेखनीय जरूरत का जिक्र किया और कहा कि भारत सरकार से सरकार आधार पर विमान इंजन परिसर की संभावना तलाशने को तैयार है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र के कुछ आकर्षणों का भी उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि उनका गृह राज्य संस्कृति और उद्योग का हब है। उन्होंने फ्रांसीसी कंपनियों से भारत के दोनों रक्षा औद्योगिक गलियारों---उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में निवेश के अवसर तलाशने को कहा। बुधवार को हुई बैठक में डसॉल्ट एविएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक ट्रैपियर भी मौजूद थे।

साथ ही बैठक में राफाउट के सीईओ ब्रूनो बर्थेट, सोजिटेक इंडस्ट्रीज के सीईओ एंड्रे पियाटन, रॉक्सेल के सीईओ जैकस डीक्लाक्स, नैवल ग्रुप के सीईओ एलन ग्यूलाउ भी मौजूद थे। इनमें से कई मुख्य कार्यकारी पांच से आठ फरवरी, में लखनऊ में होने वाले डेफएक्सपो में भागीदारी की इच्छा जता चुके हैं। रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बरुण मित्रा ने डेफएक्सपो पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिय। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत के रक्षा क्षेत्र में अरब डॉलर के बाजार अवसर मौजूद हैं। फ्रांस के रक्षा उद्योग के दिग्गजों के साथ बैठक के बाद सिंह की इस यूरोपीय राष्ट्र की आधिकारिक यात्रा संपन्न हो गई। 

टॅग्स :राजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है