लाइव न्यूज़ :

"वास्तविक जीवन के नायक" अमिताभ बच्चन के साथ केवल एक दृश्य करने को भी तैयार हूं : सुमन तलवार

By भाषा | Updated: July 20, 2021 15:46 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 20 जुलाई मशहूर अदाकार अमिताभ बच्चन को "वास्तविक जीवन के नायक" बताते हुए दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता सुमन तलवार ने मंगलवार को कहा कि वह किसी फिल्म में बच्चन के साथ महज एक दृश्य करने को भी तैयार हैं।

तलवार ने इंदौर प्रेस क्लब में संवाददाताओं से कहा, "सब लोग जानते हैं कि बच्चन एक महान फिल्म कलाकार हैं। लेकिन मैं उन्हें वास्तविक जीवन का नायक भी मानता हूं क्योंकि उन्होंने कुछ साल पहले अपने मुश्किल वक्त को पराजित किया और मनोरंजन जगत में जोरदार वापसी की थी।"

उन्होंने कहा, "मैं बच्चन के साथ किसी फिल्म में काम करने के मौके का अब तक इंतजार कर रहा हूं। अगर मुझे उनके साथ किसी फिल्म में केवल एक दृश्य करने का मौका मिले, तो मैं इसके लिए भी तैयार हूं।"

तलवार ने एक सवाल पर कहा कि कोविड-19 संकट के चलते अस्थायी तौर पर सिनेमाघर बंद होने से कई लोगों ने ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर फिल्में देखना शुरू किया है। लेकिन महामारी का प्रकोप समाप्त होने पर दर्शक खासकर थ्री डी और डॉल्बी एटमॉस सरीखी तकनीकों से सजी फिल्मों का मजा लेने के लिए सिनेमाघरों की ओर लौटेंगे।

एस. शंकर निर्देशित फिल्म "शिवाजी : द बॉस" (2007) में रजनीकांत के सामने खलनायक का रोल निभाने को यादगार अनुभव बताते हुए वाले 61 वर्षीय अभिनेता ने कहा, "मैंने इस फिल्म से पहले खलनायक की भूमिका कभी नहीं निभाई थी।"

तलवार एक फिल्म की शूटिंग के लिए इंदौर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए