लाइव न्यूज़ :

हर संभव परिस्थिति के लिए तैयार हैं : अफगानिस्तान के हालात पर बीएसएफ प्रमुख ने कहा

By भाषा | Updated: August 16, 2021 20:57 IST

Open in App

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक एस. एस. देसवाल ने सोमवार को कहा कि वे लोग अफगानिस्तान में हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और हर संभव परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने अफगानिस्तान के हालात को देश का अंदरुनी मामला बताया। 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जम्मू से गुजरात के लिए बीएसएफ के 100 साइकिल सवारों की ‘फ्रीडम रैली’ को हरी झंडी दिखाने के लिए यहां आए देसवाल अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में सवालों का जवाब दे रहे थे। आर. एस. पुरा सेक्टर में अग्रिम चुंगी सीमा चौकी पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘पड़ोसी देश में जो कुछ हो रहा है वह उनका आंतरिक मामला है, लेकिन हालात पर हम करीबी नजर बनाए हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम हर संभव परिस्थिति के लिए तैयार हैं।’’ घुसपैठ और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियारों के परिवहन के लिए ड्रोन के बढ़ते उपयोग पर एक अन्य सवाल के जवाब में बीएसएफ प्रमुख ने कहा कि जिम्मेदार देश होने के नाते भारत, पाकिस्तान के साथ हुए संघर्षविराम समझौते के अनुसार व्यवहार कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन नहीं किया है।’’ ड्रोन के उपयोग के संबंध में देसवाल ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इस तरीके से मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी के ज्यादातर प्रयासों को विफल कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ड्रोनों से खतरा एक चुनौती है और हम उससे निपट रहे हैं। आने वाले दिनों में हम तकनीकी तरीके से इस मसले से और प्रभावी तरीके से निपटेंगे।’’ सीमापार से घुसपैठ के बारे में देसवाल ने कहा कि ऐसे प्रयास लंबे समय से हो रहे हैं और सुरक्षा बलों ने अतीत में भी ऐसे प्रयासों को विफल किया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच के मुद्दे का फ्लैग बैठक में शांतिपूर्ण समाधान हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

भारतईरान में फंसे 150 कश्मीरी मेडिकल छात्रों का पहला जत्था आर्मेनिया पहुंचा?, 15 मार्च को दिल्ली और मुंबई पहुंचने की उम्मीद

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप