लाइव न्यूज़ :

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को मिला दुनिया के शीर्ष बैंकर का दर्जा, पीएम मोदी ने कहा- भारत के लिए गौरव का क्षण

By अनिल शर्मा | Updated: September 2, 2023 08:17 IST

पीएम मोदी ने आरबीआई गवर्नर को बधाई देते हुए लिखा- यह भारत के लिए गौरव का क्षण है, जो वैश्विक मंच पर हमारे वित्तीय नेतृत्व को दर्शाता है। उनका समर्पण और दूरदर्शिता हमारे राष्ट्र के विकास पथ को मजबूत करती रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में ए+ की रेटिंग मिली है। केंद्रीय बैंक गवर्नरों की सूची में शक्तिकांत को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में ए+ की रेटिंग मिली है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुशी जाहिर करते हुए शक्तिकांत दास को बधाई दी है।

आरबीआई ने अपने X (ट्विटर) पर इसकी जानकारी देते लिखा कि केंद्रीय बैंक गवर्नरों की सूची में शक्तिकांत को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ। आरबीआई ने ट्वीट किया-  हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि गवर्नर श्री शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में "ए+" रेटिंग दी गई है। श्री दास को उन तीन केंद्रीय बैंक गवर्नरों की सूची में शीर्ष पर रखा गया है जिन्हें ए+ रेटिंग दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए आरबीआई गवर्नर को बधाई दी। उन्होंने लिखा- आरबीआई गवर्नर श्री शक्तिकांत दास को बधाई। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है, जो वैश्विक मंच पर हमारे वित्तीय नेतृत्व को दर्शाता है। उनका समर्पण और दूरदर्शिता हमारे राष्ट्र के विकास पथ को मजबूत करती रहेगी।

शक्तिकांत दास के अलावा स्विट्जरलैंड के गवर्नर थॉमस जे जॉर्डन और वियतनाम के गवर्नर गुयेन थी होंग का क्रमश दूसरा और तीसरा स्थान रहा। 

अमेरिकी मैगजीन ग्लोबल फाइनेंस ने बयान में कहा कि मुद्रास्फीति नियंत्रण और्थिक वृद्धि लक्ष्यों, मुद्रा स्थिरता और ब्याज दर प्रबंधन में सफलता के लिए 'ए ग्रेड से 'एफ' ग्रेड तक के पैमाने होते हैं। जबकि ग्रेड 'ए' उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है। और एफ ग्रेड का मतलब पूरी तरफ विफल रहने का संकेत।

टॅग्स :शक्तिकांत दासनरेंद्र मोदीभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह