लाइव न्यूज़ :

PMC घोटालाः RBI ने बैंक के जमाकर्ताओं के लिए निकासी की सीमा बढ़ाकर 50000 रुपये की

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 5, 2019 17:30 IST

PMC घोटालाः आरबीआई ने निकासी की सीमा छह महीने के लिए केवल 1000 रुपए तय की थी , जिसे बाद में बढ़ाकर 10,000 रुपये और फिर बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दिया गया था। अब बैंक ने इसे बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 4,355 करोड़ रुपये का कथित घोटाला सामने आने के बाद से पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक पर नकद निकासी समेत कई पाबंदियां लगाई थीं। मंगलवार को आरबीआई ने पीएमसी बैंक के जमाकर्ताओं के लिए निकासी की सीमा बढ़ाकर 50,000 रुपये कर है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 4,355 करोड़ रुपये का कथित घोटाला सामने आने के बाद से पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक पर नकद निकासी समेत कई पाबंदियां लगाई थीं, जिस पर अब वह नरम पड़ रहा है। दरअसल, मंगलवार को आरबीआई ने पीएमसी बैंक के जमाकर्ताओं के लिए निकासी की सीमा बढ़ाकर 50,000 रुपये कर है।

सबसे पहले आरबीआई ने निकासी की सीमा छह महीने के लिए केवल 1000 रुपए तय की थी , जिसे बाद में बढ़ाकर 10,000 रुपये और फिर बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दिया गया था। अब बैंक ने इसे बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है।  बता दें कि बीते दिन बंबई हाईकोर्ट ने आरबीआई से यह जानने की कोशिश कि थी उसने घोटाले की मार झेल रहे पीएमसी बैंक के जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए क्या कदम उठाए हैं। न्यायमूर्ति एससी धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति आरआई छागला की खंडपीठ बैंक के जमाकर्ताओं की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। इन याचिकाओं में आरबीआई की निकासी सीमा को चुनौती दी गई थी। 

पीठ ने कहा था कि वह सिर्फ यह जानना चाहती है कि आरबीआई ने इस मामले में क्या किया है। आरबीआई को इस बैंक के सभी कामों की जानकारी है। आरबीआई बैंकों का बैंक है और इस तरह के मुद्दों के लिए विशेषज्ञ निकाय है। हम आरबीआई के काम में बाधा नहीं डालना चाहते और न ही उसके अधिकारों को कम करना चाहते हैं।

न्यायालय ने कहा था कि इस तरह के वित्तीय मामलों में आरबीआई ही न्यायाधीश होगा, न कि अदालत। अदालत ने आरबीआई को हफलनामा जमा करने का निर्देश दिया और मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख तय की। न्यायालय ने इस मामले में किसी भी तरह की अंतरिम राहत देने से इनकार किया। 

टॅग्स :पंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप