लाइव न्यूज़ :

रावत ने लोगों से 2022 के चुनाव में सावधानीपूर्वक मतदान करने को कहा

By भाषा | Updated: September 4, 2021 23:38 IST

Open in App

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को कहा कि 2022 में मतदान में एक छोटी सी चूक उत्तराखंड के लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भारी पड़ सकती है। राज्य में 2022 के विधानसभा चुनावों को अगले आम चुनावों की प्रस्तावना बताते हुए, उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की जीत 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में कांग्रेस की सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करेगी। पार्टी की परिवर्तन यात्रा के दौरान उन्होंने किच्छा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''अगर मतदान में मामूली चूक भी होती है, तो भी आप अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अपनी पसंद तय करने की आजादी खो देंगे। इन चुनावों में आपको लोकतंत्र या इसकी विरोधी ताकतों में से एक का चयन करना होगा।''किच्छा उन दो सीटों में से एक है जहां से 2017 में रावत ने चुनाव लड़ा था और हार गए थे। दूसरी सीट हरिद्वार (ग्रामीण) से भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए