लाइव न्यूज़ :

रविदास मंदिर मामले को लेकर बीजेपी पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- दलितों का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

By भाषा | Updated: August 22, 2019 10:39 IST

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने हाईकोर्ट के आदेश पर 10 अगस्त को मंदिर गिरा दिया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दलित प्रदर्शन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में संत रविदास मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर दलित संगठनों के प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस वर्ग की भावनाओं का आदर किया जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दलितों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

दिल्ली में संत रविदास मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर दलित संगठनों के प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस वर्ग की भावनाओं का आदर किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दलितों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''भाजपा सरकार पहले करोड़ों दलित बहनों-भाइयों की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक रविदास मंदिर स्थल से खिलवाड़ करती है और जब इसके विरोध में देश की राजधानी में हजारों दलित भाई-बहन अपनी आवाज़ उठाते हैं तो भाजपा उन पर लाठी बरसाती है, उन पर आँसू गैस के छोड़े जाते हैं, उन्हें गिरफ़्तार किया जाता है।''प्रियंका ने कहा, ''दलितों की आवाज़ का यह अपमान बर्दाश्त से बाहर है। यह एक जज़्बाती मामला है और उनकी आवाज का आदर होना चाहिए।'' आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने बुधवार देर रात भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को गिरफ्तार किया। दरअसल, दक्षिण दिल्ली में संत रविदास का एक मंदिर गिराए जाने के खिलाफ दलितों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को हिंसक हो गया और पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े तथा 'हल्का लाठीचार्ज' किया। गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 147, 149, 186, 353, 332 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अन्य प्रदर्शनकारी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

इस प्रदर्शन में दिल्ली के सामाजिक न्याय मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और इस समुदाय के आध्यात्मिक नेता मौजूद थे। दलित संगठन भीम आर्मी ने दावा किया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने हाईकोर्ट के आदेश पर 10 अगस्त को मंदिर गिरा दिया था। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से दोबारा मंदिर बनाने की मांग की। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों से आए प्रदर्शनकारी 'जय भीम' के नारे लगा रहे थे। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसदलित विरोधभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील