लाइव न्यूज़ :

पाक ने कहा- कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच दी जाएगी, प्रस्ताव का आकलन कर रहा है भारत

By भाषा | Updated: August 1, 2019 17:33 IST

फैसल ने कहा, ‘‘यहां भारतीय उच्चायोग को सूचित करने के बाद पाकिस्तान भारत के जवाब का इंतजार कर रहा है।’’ नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान ने जाधव तक भारत की राजनयिक पहुंच के लिए प्रस्ताव भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देआईसीजे के 17 जुलाई के आदेश के दो हफ्ते बाद पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है।आईसीजे ने पाकिस्तान को जाधव की सजा की ‘‘प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार’’ करने के लिए कहा था।

पाकिस्तान में मौत की सजा का सामना कर रहे भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को शुक्रवार तक राजनयिक पहुंच दी जाएगी।

यह जानकारी बृहस्पतिवार को विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने दी। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह पाकिस्तान के प्रस्ताव का आकलन कर रहा है। भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव (49) को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने ‘‘जासूसी और आतंकवाद’’ के आरोपों में अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनाई थी जिसके बाद उनकी मौत की सजा पर रोक लगाने के लिए भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

फैसल ने कहा, ‘‘यहां भारतीय उच्चायोग को सूचित करने के बाद पाकिस्तान भारत के जवाब का इंतजार कर रहा है।’’ नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान ने जाधव तक भारत की राजनयिक पहुंच के लिए प्रस्ताव भेजा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान को जवाब देंगे।’’ आईसीजे के 17 जुलाई के आदेश के दो हफ्ते बाद पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है। आईसीजे ने पाकिस्तान को जाधव की सजा की ‘‘प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार’’ करने के लिए कहा था।

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान को यह भी निर्देश दिया था कि वह जाधव तक भारत को अविलंब राजनयिक पहुंच दे। आईसीजे ने 42 पन्ने के आदेश में कहा कि पाकिस्तान ने कूटनीतिक संबंधों पर वियना सम्मेलन का ‘‘उल्लंघन’’ किया। 

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तानसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील