लाइव न्यूज़ :

औरंगजेब के मकबरे पर अकबरुद्दीन ओवैसी के जाने से मचे बवाल में कूदी रवीना टंडन, बोलीं- 'आजाद देश है सभी को पूजा का समान हक है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 16, 2022 15:59 IST

अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा औरंगाबाद में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र पर जाने और फूल चढ़ाने पर उठे विवाद में ओवैसी का साथ देते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्र देश में हर किसी को अपनी सोच और मान्यता के साथ रहने की आजादी है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री रवीना टंडन ने अबरुद्दीन ओवैसी द्वारा औरंगजेब की कब्र पर जाने का बचाव किया रवीना टंडन ने कहा कि हम सहिष्णु हैं, थे और रहेंगे। आजाद देश में सभी को पूजा का समान हक हैवहीं शिवसेना, मनसे और भाजपा ओवैसी द्वारा औरंगजेब की कब्र पर जाने को लेकर हमलावर हैं

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के वरिष्ठ नेता अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा औरंगाबाद में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र पर जाने और फूल चढ़ाने पर उठे विवाद में ओवैसी का साथ देते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्र देश में हर किसी को अपनी सोच और मान्यता के साथ रहने की आजादी है।

अभिनेत्री ने इस मामले में लेखक आनंद रंगनाथन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था, 'हम सहिष्णु हैं, थे और रहेंगे। यह एक आजाद देश है यहां कोई भी किसी को भी पूजा जा सकता है। यहां सभी को समान अधिकार हैं।'

अपने अगले ट्वीट में रवीना ने लिखा- 'कुछ समय पहले, मेरी मातृभूमि को "असहिष्णु" करार देना एक फैशन बन गया था। यह सिर्फ साबित करता है कि हम कितने सहिष्णु हैं और हम कितना सह सकते हैं, यह एक उदाहरण है, आखिर असहिष्णुता कहां है?'

मालूम हो कि रवीन टंडन इससे पहले भी सांप्रदायिक मामलों पर खुल कर बोलती रही है। लेकिन राजनीति में शामिल होने से परहेज करती रही हैं।  साल 2018 में रवीना टंडन ने राजनीति की तुलना कुदाल से करते हुए कहा था कि वह इसलिए राजनीति में नहीं गईं क्योंकि “कुदाल हमेशा कुदाल ही रहती हैं।”

वहीं अकबरुद्दीन ओवैसी की बात करें तो हैदराबाद के नेता, जो अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं, बीते दिनों महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित औरंगजेब की कब्र पर गये थे और वहां उन्होंने बाकायदा फूल चढ़ाकर औरंगजेब को श्रद्धांजलि दी थी। उसके बाद से इस मामले ने महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल ला दिया था।

एनसीपी और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा कर रही शिवसेना ने ओवैसी को चेतावनी दी थी कि अगर उनके किसी भी कृत्य से औरंगाबाग की शांति-व्यवस्था भंग होती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिवसेना के साथ-साथ मनसे और भाजपा भी ओवैसी द्वारा औरंगजेब के कब्र पर जाने को लेकर हमलावर हैं।

वहीं अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने तो इस मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को घेरते हुए कहा था कि बड़े ही शर्म की बात है कि ठाकरे के शासनकाल में कोई बाहर से आता है और औरंगजेब की कब्र पर फूल चढ़ाकर चला जाता है। इस मामले में उद्धव ठाकरे को कड़ा एक्शन लेना चाहिए था लेकिन वो अपनी सरकार को बचाने के लिए खामोश हैं।    

टॅग्स :रवीना टंडनएआईएमआईएमBJPशिव सेनामहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?