लाइव न्यूज़ :

रसिक मोहन चकमा ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य के तौर पर शपथ ली

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:31 IST

Open in App

आइजोल, 14 अक्टूबर मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के नेता रसिक मोहन चकमा ने बृहस्पतिवार को मिजोरम के चकमा स्वायत्त जिला परिषद (सीएडीसी) के नये मुख्य कार्यकारी सदस्य के रूप में शपथ ली।

सीएडीसी, चकमा जातीय लोगों के लिए एक स्वायत्त परिषद है, जिसका गठन 29 अप्रैल, 1972 को संविधान की छठी अनुसूची के तहत किया गया था। वर्ष 1999 के बाद से यह चौथी बार और वर्तमान परिषद के कार्यकाल के दौरान दूसरी बार है कि रसिक मोहन दक्षिण मिजोरम के लौंगतलाई जिले के कमलानगर स्थित सीएडीसी के प्रमुख बने हैं। चौबीस-सदस्यीय परिषद में से 20 सदस्य निर्वाचित होते हैं और चार राज्यपाल द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।

लौंगतलाई के उपायुक्त एंड्रयू एच. वनलाल्डिका ने कमलानगर में परिषद के कला एवं सांस्कृतिक हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रसिक मोहन चकमा को शपथ दिलाई।

चकमा ने दुर्ज्य धन चकमा का स्थान लिया है, जिन्होंने तीन अक्टूबर को इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए