लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में नाबालिग छात्रा के साथ मजदूर ने किया बलात्कार

By भाषा | Updated: July 6, 2019 15:44 IST

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की पहचान पुत्तूर के मदनूर इलाके के निवासी निर्माण मजदूर अजित के रूप में की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित 15 वर्षीय स्कूली छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम की धारा चार के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दक्षिण कन्नड़ जिले की पुलिस अधीक्षक बी एम लक्ष्मी प्रसाद अस्पताल में किशोरी से मिलने पहुंची।

एक दलित छात्रा के साथ उसके कॉलेज के साथियों द्वारा सामूहिक बलात्कार की घटना से लोग उबरे भी नहीं थे कि दक्षिण कन्नड़ जिले में इसी समुदाय की एक नाबालिग छात्रा के साथ मजदूर द्वारा कथित बलात्कार की घटना सामने आई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की पहचान पुत्तूर के मदनूर इलाके के निवासी निर्माण मजदूर अजित के रूप में की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित 15 वर्षीय स्कूली छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को जब पीड़िता अपने स्कूल जा रही थी तब आरोपी उसे मिला और उसने लड़की से कहा कि उसकी मां पास के एक स्थान पर बेहोश हो गई है। इसके बाद वह उसे सुनसान जगह पर ले गया और कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया।

किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे घसीटा जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने के बाद वह घर लौटी और अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई और आरोपी की पहचान की। सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुत्तूर ग्रामीण पुलिस थाने में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम की धारा चार के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दक्षिण कन्नड़ जिले की पुलिस अधीक्षक बी एम लक्ष्मी प्रसाद अस्पताल में किशोरी से मिलने पहुंची।

वहीं, कॉलेज की एक दलित छात्रा के साथ बलात्कार और उसकी वीडियो बनाने के मामले में पांच छात्रों को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आठ अन्य आरोपियों को भी वीडियो को प्रचारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :कर्नाटकरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी