लाइव न्यूज़ :

मऊ में पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

By भाषा | Updated: November 6, 2021 21:06 IST

Open in App

मऊ (उप्र) छह नवंबर मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक द्वारा पड़ोसी गांव की पांच वर्षीय एक बालिका के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है।

पीड़िता के परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम बालिका अपने भाई के साथ बकरी चराने गई थी, तभी वहां पड़ोस के गांव का युवक भी पहुंच गया। अंधेरा होने पर पर उसने बच्ची का हाथ पकड़ते हुए टाफी दिलाने के नाम पर गन्ने के खेत के अंदर लेकर चला गया और दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बालिका के जोर से चिल्लाने पर उसका छोटा भाई भी पहुंच गया। बाद में भाई भागते हुए घर पर गया और अपनी मां से पूरी बात बताई। जब तक परिजन वहां पहुंचे आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

परिजनों के अनुसार बालिका अचेत अवस्था में पड़ी थी। कुछ देर बाद बालिका को होश आने पर परिजन उसे थाने लेकर गए। मां की तहरीर पर देर रात पुलिस ने आरोपी की तलाश में गांव में छापेमारी की और उसे पकड़ कर थाने ले आई।

इस संदर्भ में कोपागंज के थाना प्रभारी हरे राम मौर्य ने बताया कि पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?