लाइव न्यूज़ :

बलात्कार पीड़िता किशोरी गिराना चाहती है 24 हफ्ते का गर्भ, इजाजत के लिए अदालत का रुख किया

By भाषा | Updated: February 4, 2020 06:26 IST

चिकित्सक ने यह सलाह दी कि चूंकि गर्भ 20 हफ्तों से अधिक का है, इसलिए यह इजाजत योग्य सीमा से अधिक है और गर्भपात के लिए अदालत की इजाजत की जरूरत है।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में 16 वर्षीय एक बलात्कार पीड़िता ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख कर अपना 24 हफ्ते का गर्भ गिराने की इजाजत देने का अनुरोध किया। याचिका न्यायमूर्ति विभु बाखरू के समक्ष मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई है। लड़की ने अपनी मां के मार्फत याचिका दायर की है।

याचिका में कहा गया है कि ‘मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रीग्ननेंसी एक्ट’ की धारा तीन 20 हफ्ते से अधिक की गर्भावस्था होने की स्थिति में गर्भपात की इजाजत नहीं देती है। अधिवक्ता अनवेश मधुकर और प्राची निर्वाण के जरिए दायर याचिका में कहा गया है कि गर्भावस्था से लड़की की जान को खतरा है क्योंकि वह किशोरी है।

इसमें कहा गया है कि बलात्कार पीड़िता की यहां एक सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों ने 25 जनवरी को जांच की थी और वह गर्भवती (24 हफ्तों की) पाई गई। इसके बाद यहां स्वरूप नगर पुलिस थाने में बलात्कार और आपराधिक भयदोहन का एक मामला दर्ज किया गया।

चिकित्सक ने यह सलाह दी कि चूंकि गर्भ 20 हफ्तों से अधिक का है, इसलिए यह इजाजत योग्य सीमा से अधिक है और गर्भपात के लिए अदालत की इजाजत की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले बुधवार को विशेष श्रेणियों की महिलाओं के लिए गर्भपात की मौजूदा 20 हफ्तों के गर्भ की सीमा को बढ़ा कर 24 हफ्ते कर दिया।

इन श्रेणियों में बलात्कार पीड़िता भी आती हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनवरी में चिकित्सा गर्भपात (संशोधन) विधेयक, 2020 को बुधवार को मंजूरी दे दी। विधेयक में गर्भपात कराने की सीमा को 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह करने का प्रावधान किया गया है और इसे संसद के बजट सत्र में पेश किया जाएगा।

टॅग्स :रेपदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील