लाइव न्यूज़ :

किशोरी से दुष्कर्म : दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 18, 2021 18:04 IST

Open in App

मऊ जिले में घोसी क्षेत्र के एक गांव में एक दलित किशोरी से उसके परिचित युवक के दोस्त द्वारा कथित रूप से बलात्कार किए जाने के मामले में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय एक दलित लड़की को सोमवार देर रात उसकी जान पहचान के एक युवक ने गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि किशोरी जब उससे मिलने पहुंची तो वहां मौजूद उसके दोस्त चंदन ने उसे पकड़ लिया और जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर एक खेत में ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। उन्होंने बताया कि किशोरी के देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। किशोरी के शोर मचाने पर मौके पर जुटे लोगों ने उसके परिजन को घटना के बारे में बताया। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को परिजन पीड़ित किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने शिकायत दर्ज करायी, जिसके लड़की को फोन करके बुलाने वाले उसके नाबालिग साथी तथा बलात्कार के आरोपी उसके दोस्त चंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर