लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप आरोपियों का एनकाउंटर: बीजेपी सांसद का बयान, 'ऐसे अपराधियों का 7-15 दिनों में होना चाहिए एनकाउंटर'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 6, 2019 15:56 IST

Locket Chatterjee: बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा है कि रेप जैसे अपराध करने वाला का 7 से 15 दिनों में एनकाउंटर कर देना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि एनकाउंटर को कानूनी बना देना चाहिएलॉकेट ने कहा कि रेप के अपराधियों का 7-15 दिनों में एनकाउंटर होना चाहिए

बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने शुक्रवार को हैदराबाद की महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के चार आरोपियों के एनकाउंटर को लेकर हैदराबाद पुलिस की तारीफ की है। लॉकेट ने कहा कि ऐसे एनकाउंटर को कानूनी बना देना चाहिए। 

पुलिस के मुताबिक, चारो आरोपियों को शुक्रवाब सुबह क्राइम स्थल पर ले जाया गया था, जहा डॉक्टर का जला हुआ शव बरामद हुआ था। इन चारों आरोपियों ने पुलिस से हथियार छीनकर घटनास्थल से भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ये चारों मारे गए। 

रेप के अपराधियों का 7-15 दिनों में कर देना चाहिए एनकाउंटर: बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने एएनआई से कहा, ये हमारे देश के लिए उठाया गया बहुत अच्छा कदम है, सुबह जब मैंने ये खबर पढ़ी तो मुझे बहुत अच्छा लगा। अब पीड़िता की आत्मा को शांति मिलेगी। उनके परिजनों को शांति मिलेगी। ऐसे एनकाउंटर को कानूनी बना देना चाहिए।'

उन्होंने कहा, 'अगर ऐसा कुछ होता है तो अपराधियों को फांसी दी जानी चाहिए या या फिर 7 से 15 दिनों में एनकाउंटर में मार देना चाहिए। मैं हैदराबाद पुलिस का आज के एनकाउंटर के लिए शुक्रिया अदा करती हूं।'

पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर में मारे गए चारों आरोपियों ने 27 नवंबर को हैदराबाद की महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी और उनका जला हुआ शव 28 नवंबर को बरामद हुआ था।

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हैदराबादरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?