लाइव न्यूज़ :

छात्रा की आत्महत्या की कोशिश के बाद बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 20, 2020 18:21 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 20 नवंबर जिले में बलात्कार पीड़िता की आत्महत्या की कोशिश के बाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मारकुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर 21 वर्षीय एक छात्रा के साथ बलात्कार करने और फिर उसका गर्भपात कराने के मामले में मुख्य आरोपी सुरेंद्र दुबे को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि मामले में नामजद आरोपी के चार परिजनों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।"

वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय ने बताया कि 13 नवंबर को एक लड़की ने मारकुंडी थाने में मामला पंजीकृत कराया था कि गांव के ही युवक सुरेंद्र दुबे (25) ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया और उसके गर्भवती होने पर युवक के परिजनों ने उसका गर्भपात करा दिया है। वे अब शादी से मुकर गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को 17 नवंबर को एक लड़की के फांसी लगाने की सूचना मिली थी, जिसे मौके पर पहुंचकर बचा लिया गया। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी की विवेचना क्षेत्राधिकारी मऊ कर रहे हैं और साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि लड़की ने फांसी की कोशिश से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने ग्रामीणों के तानों से परेशान होकर और पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने की वजह से आत्महत्या का कदम उठाने जाने का जिक्र किया।

मारकुंडी के थाना प्रभारी रमेश चन्द्र ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने बुधवार को बेहोशी की हालत में छात्रा को इलाज के लिए मानिकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए