लाइव न्यूज़ :

शपथ लेने के दौरान विपक्ष की नारेबाजी व वाकआउट पर बोले रंजन गोगोई, 'मुझे उन लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करनी'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 19, 2020 13:14 IST

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर रंजन गोगोई जैसे ही शपथ लेने निर्धारित स्थान पर पहुंचे, वैसे ही विपक्षी सदस्यों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। शपथ लेने के पहले रंजन गोगोई ने कहा था कि वह इस बारे में मीडिया से विस्तार से चर्चा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कई सदस्यों ने रंजन गोगोई को बधाई दी।हंगामे पर आपत्ति जताते हुए सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा "आपको सदन में ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए। किसी मुद्दे पर पर आप अपनी राय सदन के बाहर व्यक्त करने के लिए स्वतंत्रता हैं।"

नई दिल्ली: देश के देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई ने आज (19 मार्च) को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी सदस्यों ने इस दौरान सदन में जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही कांग्रेस, वाम आदि सदस्यों ने विरोध जताते हुए सदन से वाकआउट किया। इस पूरी घटना पर मीडिया से बात करते हुए रंजन गोगोई ने कहा, 'मुझे उन लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है।' 

रंजन गोगोई के शपथ लेते वक्त सदन मे जोरदार हंगामा

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर गोगोई जैसे ही शपथ लेने निर्धारित स्थान पर पहुंचे, वैसे ही विपक्षी सदस्यों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। हंगामे पर आपत्ति जताते हुए सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि ऐसा व्यवहार सदस्यों की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। गोगोई ने अंग्रेजी में शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने सभापति और अन्य सदस्यों का अभिवादन किया। सदन में हंगामे पर सभापति नायडू ने कहा, ‘‘आप संवैधानिक प्रावधानों को जानते हैं, आप उदाहरणों को जानते हैं, आप राष्ट्रपति के अधिकारों को जानते हैं।"  सदन में हंगामे पर सभापति जानें एम वेंकैया नायडू ने क्या कहा? 

हंगामे पर आपत्ति जताते हुए सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा "आपको सदन में ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए। किसी मुद्दे पर पर आप अपनी राय सदन के बाहर व्यक्त करने के लिए स्वतंत्रता हैं।" कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्षी सदस्यों का आचरण "पूरी तरह से अनुचित" था। प्रसाद ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के कई गणमान्य लोग इस सदन के सदस्य रहे हैं। उन लोगों में पूर्व न्यायाधीश भी शामिल हैं जिन्हें मनोनीत किया गया था। नायडू ने कहा, "हमें सदस्य का सम्मान करना चाहिए।" सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कई सदस्यों ने गोगोई को बधाई दी। वह सदन में मनोनीत सदस्य सोनल मान सिंह के पास वाली सीट पर बैठे थे। गौरतलब है कि पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई को हाल ही में राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। 

शपथ लेने के पहले रंजन गोगोई ने कहा था- मुझे शपथ लेने दीजिए, राज्यसभा मनोनयन स्वीकार करने पर चर्चा करूंगा 

17 मार्च को मीडिया से बात करते हुए पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने खुद को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने को लेकर उठे विवाद के बीच कहा था कि शपथ लेने के बाद उच्च सदन की सीट की पेशकश स्वीकार करने के बारे में वह विस्तार से बोलेंगे। गुवाहाटी में अपने आवास पर मुलाकात के लिये पहुंचे संवाददाताओं से संक्षिप्त बातचीत में गोगोई ने कहा, “मैं संभवत: कल दिल्ली जाऊंगा।” उन्होंने कहा, “पहले मुझे शपथ लेने दीजिए, इसके बाद मैं मीडिया से इस बारे में विस्तार से चर्चा करूंगा कि मैंने यह पद क्यों स्वीकार किया और मैं राज्यसभा क्यों जा रहा हूं।”

टॅग्स :जस्टिस रंजन गोगोईराज्य सभाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत'चुनौतियों के लिए तैयार रहें, इसका असर लंबे समय तक रह सकता है': PM मोदी ने राज्यसभा में US-ईरान युद्ध को लेकर किया आगाह

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?