लाइव न्यूज़ :

राणे जल्द ही फिर शुरू करेंगे ‘जन आशीर्वाद यात्रा’

By भाषा | Updated: August 25, 2021 14:18 IST

Open in App

केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे कुछ दिनों में ही महाराष्ट्र में एक बार फिर अपनी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ शुरू करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार होने और फिर देर रात जमानत मिलने के एक दिन बाद उनके करीब सहयोगी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उनके सहयोगी राजन तेली ने एक बयान में बताया कि राणे की यात्रा तय मार्ग से ही निकलेगी और यात्रा बहाल होने की तारीख की जानकारी जल्द दी जाएगी। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि राणे बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन कर सकते हैं। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में हाल ही में शामिल किए गए भाजपा नेता राणे ने 19 अगस्त को मुंबई से यात्रा शुरू की थी। सात दिवसीय यात्रा को सिंधुदुर्ग में सम्पन्न होना था। राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘ मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’’ इस संबंध में उनके खिलाफ महाराष्ट्र में चार थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिससे मंगलवार को राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था। मामले में उन्हें मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में महाड की एक अदालत ने मंगलवार देर रात उन्हें जमानत दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी