लाइव न्यूज़ :

राणे को त्यागपत्र दे देना चाहिये : शिवसेना सांसद

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:19 IST

Open in App

शिवसेना सांसद विनायक राउत ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता नारायण राणे को ‘संविधान के प्रति आदर का भाव’ दिखाते हुये गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री पद से त्यागपत्र दे देना चाहिये । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी टिप्पणी के लिये केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मंगलवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया । इससे पहले राणे ने दावा किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुये उद्धव ठाकरे भूल गये कि देश की आजादी को कितने साल हुये हैं और वह वहां मौजूद अपने सहयोगियों से पूछने लगे । उन्होंने कहा कि ‘‘मैं अगर वहां होता तो उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ देता ।’’ संवाददाताओं से बातचीत में राउत ने कहा, ‘‘राणे में अगर थोड़ी भी शर्म बची हुयी है तो उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिये । उन्हें संविधान के प्रति आदर का भाव दिखाना चाहिये । उन्होंने जो कहा वह निंदनीय है और मुख्यमंत्री उद्धठ ठाकरे ने इसकी अनदेखी की है, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने जो बोला है उसके लिये उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा ।’’ राउत ने दावा किया कि राणे की जनआशीर्वाद यात्रा के लिये समर्थन सुनियोजित था, जिस दौरान उन्होंने यह बयान दिया । उन्होंने कहा, ‘‘ यह समर्थन उनके सिर पर चढ़ गया और वह अनियंत्रित हो गये । राणे मुख्य रूप से इसी वजह से विवादास्पद टिप्पणी कर रहे हैं ।’’ इस बीच राणे के अधिवक्ता अनिकेत निकम ने एक समाचार चैनल को बताया कि मंत्री के खिलाफ जो धारायें लगायी हैं उनमें अधिकतर सात साल के सजा का प्रावधान है और उन्हें समन जारी किये बगैर और उनका बयान दर्ज किये बगैर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील