लाइव न्यूज़ :

Ranchi-Varanasi Intercity Express: यात्रियों के लिए खुशखबरी, रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 20 अगस्त से, जानें टाइम टेबल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2022 22:11 IST

Ranchi-Varanasi Intercity Express: रांची के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि रांची से वाराणसी के लिए चलने वाली 18611/18612 रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्स्प्रेस ट्रेन का परिचालन 20 अगस्त से पुनः प्रारंभ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन बीस अगस्त को रांची से सायं आठ बजकर 10 मिनट पर वाराणसी के लिए रवाना होगी।दूसरे दिन सुबह नौ बजकर25 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी।21 अगस्त को वह वाराणसी से दोपहर तीन बजे रवाना होकर अगले दिन 22 अगस्त को प्रातः सवा चार बजे रांची पहुंचेगी।

Ranchi-Varanasi Intercity Express: झारखंड की राजधानी रांची से वाराणसी को जोड़ने वाली रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 20 अगस्त से पुनः प्रारंभ होगा।

रांची के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि रांची से वाराणसी के लिए चलने वाली 18611/18612 रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्स्प्रेस ट्रेन का परिचालन 20 अगस्त से पुनः प्रारंभ होगा। अग्रवाल ने कहा कि यह ट्रेन बीस अगस्त को रांची से सायं आठ बजकर 10 मिनट पर वाराणसी के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह नौ बजकर25 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी तथा वापसी में 21 अगस्त को वह वाराणसी से दोपहर तीन बजे रवाना होकर अगले दिन 22 अगस्त को प्रातः सवा चार बजे रांची पहुंचेगी।

अग्रवाल ने बताया कि पूर्व की भांति ट्रेन सप्ताह में पांच दिन रांची और वाराणसी के बीच आयेगी-जायेगी, ट्रेन का परिचालन कोविड काल में रद्द कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन ट्रेन में एसी की द्वितीय श्रेणी का कोच भी लगाने पर विचार कर रहा है।

इस बीच रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत सागरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 18175 हटिया - झाड़सुगुड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 17,18 एवं 19 अगस्त हटिया से रद्द रहेगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह ट्रेन संख्या 18176 झारसुगुड़ा - हटिया एक्सप्रेस भी 17, 18 एवं 19अगस्त को झारसुगड़ा से रद्द रहेगी।

टॅग्स :भारतीय रेलRailway Ministryवाराणसीझारखंडउत्तर प्रदेशबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो