लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला मामले में फंसे लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने शिकंजा कसना शुरू किया

By एस पी सिन्हा | Updated: February 20, 2022 14:38 IST

देवघर कोषागार से 3.76 करोड रुपये की अवैध निकासी तथा दुमका कोषागार से 34.91 करोड रुपये की अवैध निकासी का मामला शामिल है.

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने यह कार्रवाई चारा घोटाले से जुडे़ दो मामले आरसी 38 ए/96 और 45/96 में की है.दोनों मामलों में क्रमश: 19 मार्च 2018 और 9 अप्रैल 2018 को लालू प्रसाद यादव समेत अन्य को सजा सुनाई थी. दुमका कोषागार से 34.91 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में कुल 37 अभियुक्त दोषी पाए गए थे.

रांचीः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. जबकि कल सोमवार को उनके खिलाफ डोरंडा कोषागार घोटाले के मामले में सजा सुनाई जानी है.

 

लेकिन उससे पहले ही अब चारा घोटाले में बुरी तरह फंस चुके लालू यादव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच शुरू कर दी है.  ईडी ने सीबीआइ के चारा घोटाले से संबंधित दो कांडों को अधिग्रहित करते हुए मनी लौंड्रिंग एक्ट में केस दर्ज कर लिया है. इन कांडों में देवघर कोषागार से 3.76 करोड रुपये की अवैध निकासी तथा दुमका कोषागार से 34.91 करोड रुपये की अवैध निकासी का मामला शामिल है. ईडी ने यह कार्रवाई चारा घोटाले से जुडे़ दो मामले आरसी 38 ए/96 और 45/96 में की है.

सीबीआई कोर्ट ने दोनों मामलों में क्रमश: 19 मार्च 2018 और 9 अप्रैल 2018 को लालू प्रसाद यादव समेत अन्य को सजा सुनाई थी. साथ ही मनी लाउंड्रिंग के पहलुओं पर जांच का आदेश दिया था. कोर्ट ने लालू पर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था. दुमका कोषागार से 34.91 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में कुल 37 अभियुक्त दोषी पाए गए थे.

वहीं, 17 अभियुक्तों की ट्रायल के दौरान मौत हो गई थी. ईडी के पूर्व सीबीआई ने भी आरोपियों की संपत्ति जब्त की थी. इसमें आरसी 20/96 केस में सीबीआई ने दीपेश चंडोक की 2.33 करोड, श्याम बिहारी सिन्हा की 2.50 करोड समेत 10 करोड़ नकदी जब्त की थी. वहीं 200 किलो के गोल्ड बांड को भी सीबीआई ने सीज किया था. इन मामलों में फैसला लंबित है. 

इन आरोपियों के परिवार द्वारा इस दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने व मनी लाउंड्रिंग के पहलुओं पर जांच का आदेश कोर्ट ने दिया था. कोर्ट के तब के आदेश पर ईडी ने मनी लाउंड्रिंग व आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर अलग से जांच शुरू की है. लालू यादव चारा घोटाले में दर्ज पांच कांडों में दोषी पाये जा चुके हैं.

जबकि छट्ठे केस का ट्रायल अभी चल रहा है. रांची की कोर्ट ने कुछ दिन पहले ही लालू यादव को चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड रुपये की फर्जी निकासी के मामले में दोषी करार दिया था. उल्लेखनीय है कि संयुक्त बिहार के वक्त चारा घोटाला देश का सबसे बड़ा घोटाला था.

कुल 950 करोड रुपये के घोटाले की गूंज पूरे देश में सुनाई दी थी. लालू यादव चारा घोटाले में दर्ज पांच कांडों में दोषी पाये जा चुके हैं. जबकि छट्ठे केस डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी मामले में भी दोषी करार दिये जा चुके हैं. 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवझारखंडबिहारपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण