लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय का मिला अतिरिक्त प्रभार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 9, 2020 14:36 IST

राष्ट्रपति भवन ने एक बयान जारी कर कहा कि रामविलास पासवान के निधन के बाद उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार रेलमंत्री पीयूष गोयल को दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपासवान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से राष्ट्र ने एक प्रतिष्ठित नेता, उत्कृष्ट सांसद और सक्षम प्रशासक खो दिया है।पासवान ने बृहस्पतिवार शाम अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से जुड़े मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने में पासवान की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

नई दिल्लीः केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गोयल के पास अभी रेल मंत्रालय है। 

राष्ट्रपति भवन ने एक बयान जारी कर कहा कि रामविलास पासवान के निधन के बाद उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार रेलमंत्री पीयूष गोयल को दिया गया। पासवान का कल लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया था।

रेल मंत्री पीयूष गोयल को शुक्रवार को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। यह मंत्रालय लोजपा नेता रामविलास पासवान के पास था जिनका बृहस्पतिवार को निधन हो गया। राष्ट्रपति भवन से जारी एक वक्तव्य में शुक्रवार को बताया गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परामर्श पर गोयल को मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

देश के प्रमुख दलित नेता और आठ बार के सांसद पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक पासवान भाजपा नीत राजग और कांग्रेस नीत संप्रग दोनों की ही सरकारों में प्रमुख जिम्मेदारियां निभाते रहे। पासवान का अंतिम संस्कार शनिवार को पटना में किया जाएगा जिसमें केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्रिपरिषद की ओर से विधि और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद शामिल होंगे।

राष्ट्र ने एक प्रतिष्ठित नेता, उत्कृष्ट सांसद और सक्षम प्रशासक खो दिया

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से राष्ट्र ने एक प्रतिष्ठित नेता, उत्कृष्ट सांसद और सक्षम प्रशासक खो दिया है। पासवान ने बृहस्पतिवार शाम अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनका पार्थिक शरी पटना ल जाया जाएगा जहां शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। देश के प्रमुख दलित नेताओं में शुमार पासवान 74 वर्ष के थे।

लोजपा के संस्थापक और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान कई सप्ताह से यहां के एक अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उनके हृदय की सर्जरी हुई थी। समाजवादी आंदोलन के स्तंभों में से एक पासवान बाद के दिनों में बिहार के प्रमुख दलित नेता के रूप में उभरे और जल्दी ही राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशेष जगह बना ली। 1990 के दशक में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से जुड़े मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने में पासवान की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

टॅग्स :भारत सरकारपीयूष गोयलरामविलास पासवाननरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील