लाइव न्यूज़ :

Rampur Bypoll Election Result 2022: सपा के मोहम्मद असीम रजा भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना से आगे चल रहे हैं

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 8, 2022 10:22 IST

यूपी के रामपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी मोहम्मद असीम रजा 3040 वोटों के साथ आगे हैं, वहीं भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना 1680 वोटों के साथ दूसरे स्थान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी शुरूआती रूझान में आगे चल रही हैसपा के मोहम्मद असीम रजा 3040 वोटों के साथ आगे चल रहे हैंवहीं भाजपा के आकाश सक्सेना 1680 वोटों के साथ दूसरे स्थान हैं, सुभासपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर हैं

रामपुर: सपा नेता आजम खान की अयोग्या के बाद हो रहे रामपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी शुरूआती रूझान में आगे चल रही है, वहीं भाजपा प्रत्याशी बेहद कम अंतर से दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। कुछ ही समय के बाद स्थिति साफ हो जाएगी कि रामपुर सीट सपा की झोली में जाएगी या फिर भाजपा के।

फिलहाल चुनाव आयोग से मिले शुरूआती रूझान बता रहे हैं कि सपा प्रत्याशी मोहम्मद असीम रजा 3040 वोटों के साथ आगे हैं, वहीं भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना 1680 वोटों के साथ दूसरे स्थान हैं। वहीं सुभासपा के जयवीर सिंह 3 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।  

वोट प्रतिशत के लिहाज से बात करें तो सपा प्रत्याशी मोहम्मद असीम रजा ने अब तक 63.35 फीसदी वोट हासिल किया है। वहीं भाजपा के आकाश सक्सेना को अब तक 35.01 फीसदी वोट मिले हैं। सुभासपा के जयवीर सिंह की झोली में 0.6 फीसदी वोट गिरे हैं।

बीते 05 दिसंबर को संपन्न हुए रामपुर में मतदान के बाद सपा की ओर से धांधली का आरोप लगाया जा रहा है और सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर उपचुनाव को रद्द किया जाने की मांग की थी। आयोग को लिखे पत्र में सपा ने आरोप लगाया है कि रामपुर में चुनाव की निष्पक्षता तार-तार हुई है लिहाजा लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था की याद दिलाते हुए दोबारा चुनाव कराने की मांग की गई है।

लेकिन शुरूआती रूझान के बाद सपा के आगे चलने पर रामपुर के पार्टी दफ्तर में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खामोशी से वोटों की गिनती पर निगाह बनाए हुए हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद पता चलेगा कि रामपुर में पहली बार कमल खिलता है या फिर आजम खां का वर्चस्व कायम रहता है।

टॅग्स :उपचुनावसमाजवादी पार्टीBJPSuheldev Bharatiya Samaj Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए