लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अलवर के रामगढ़ में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 31 जनवरी को होगी मतगणना

By भाषा | Updated: January 28, 2019 10:47 IST

उल्लेखनीय है कि सात दिसम्बर को राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पूर्व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

Open in App

राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। रामगढ़ के निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि 278 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया।

उल्लेखनीय है कि सात दिसम्बर को राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पूर्व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 35 हजार 625 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें से एक लाख 10 हजार 497 महिला मतदाता और एक लाख 46 हजार 613 पुरूष मतदाता है। दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि सत्ताधारी कांग्रेस ने अलवर की पूर्व जिला प्रमुख साफिया जुबेर खान और भाजपा ने पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह को मैदान में उतारा है। मतगणना 31 जनवरी को होगी।

राज्य में सात दिसम्बर को हुए 199 विधानसभा सीटों के चुनाव में 99 सीट पर कांग्रेस, एक सीट पर कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी आरएलडी ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने 73 सीटों, बसपा ने छह, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने तीन, माकपा और बीटीपी ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इनके अलावा 13 सीटें निर्दलीयों को मिलीं।

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिये करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी तैनात किये गये है। नौ एरिया मजिस्ट्रेट भी चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखे हुए है।

टॅग्स :राजस्थानउपचुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील