लाइव न्यूज़ :

रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में दानिश अली के खिलाफ दिये अभद्र बयान पर साधी चुप्पी, बोले- "कुछ नहीं कहूंगा, स्पीकर फैसला करेंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 24, 2023 14:14 IST

संसद के विशेष सत्र में बीते गुरुवार को चर्चा के दौरान बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने अब इस विवाद पर खामोशी अख्तियार कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली पर की गई विवादित टिप्पणी पर अख्तियार की खामोशीरमेश बिधूड़ी ने कहा कि मेरा इस विषय में बोलना उचित नहीं है, क्योंकि ओम बिड़ला इसे देख रहे हैंवहीं दानिश अली अड़े हैं कि अगर उनके खिलाफ एक्शन नहीं हुआ तो सांसदी छोड़ दूंगा

नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र में बीते गुरुवार को चर्चा के दौरान बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने अब इस विवाद पर खामोशी अख्तियार कर ली है। सांसद बिधूड़ी ने अल्पसंख्यक सांसद पर संसद में की गई सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर कहा कि वो इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं क्योंकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला इस विषय को देख रहे हैं।

अपने विवादित बयान से सत्ता की सियासत के लिए तुफान खड़ा करने वाले रमेश बिधूड़ी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "मेरा इस विषय में बोलना उचित नहीं है, क्योंकि यह एक विवादित मामला है और इस पर स्वयं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला जी विचार कर रहे हैं।"

वहीं बिधूड़ी द्वारा कहे अपमानजनक टिप्पणी पर बसपा सांसद दानिश अली ने कहा था कि गुरुवार को जिस दिन सदन में उनके साथ भाजपा सांसद द्वारा दुर्वव्यवहार किया हया, उस रात वो सो नहीं सके। अगर लोकसभा अध्यक्ष द्वारा रमेश बिधूड़ी पर सख्त एक्शन नहीं लिया गया तो वह लोकसभा से अपनी सदस्यता त्याग सकते हैं।

इस मुद्दे में उस वक्त एक दिलचस्प मोड़ आ गया, जब सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से दानिश अली पर पलटवार हुआ और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि बसपा सांसद आदतन अपराधी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अक्सर विवादित टिप्पणी करते रहते हैं।

भाजपा निशिकांत दुबे ने इस संबंध में रमेश बिधूड़ी के बयान की आलोचना करते हुए स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा और मांग की कि सदन में दानिश अली के भी "अप्रिय" आचरण की जांच की जाए।

उन्होंने अपने पत्र में कहा, "तथ्य यह है कि रमेश  बिधूड़ी के पूरे भाषण के दौरान  दानिश अली ने 'रनिंग कमेंट्री' की और बिधूड़ी के सामने बाधा उत्पन्न करते रहे। उन्हें रमेश बिधूड़ी के 'धैर्यकी सीमा' को पार करने के लिए उकसाया और पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीं।''

भाजपा सांसद दुबे ने स्पीकर लिखे पत्र में आरोप लगाया कि जब रमेश बिधूड़ी सदन में बोल रहे थे, तो मैं वहां मौजूद था। बसपा सांसद दानिश अली उन्हें जानबूझ कर उकसाने में लगे थे और उन्होंने अपनी ऊंची आवाज में पीएम मोदी के खिलाफ अत्यधिक आपत्तिजनक और निंदनीय टिप्पणी की।

टॅग्स :ओम बिरलालोकसभा संसद बिलBJPबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया