लाइव न्यूज़ :

महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर स्वामी रामदेव ने मांगी माफी, कहा- मेरा उनका अपमान करने का कोई इरादा नहीं था

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 28, 2022 11:53 IST

महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चाकणकर ने दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगने वाले पैनल द्वारा भेजे गए नोटिस के जवाब में बाबा रामदेव द्वारा जारी माफी की एक प्रति ट्वीट की। बाबा रामदेव ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि महिलाएं कुछ भी न पहनें तो भी अच्छी लगती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर अब बाबा रामदेव ने माफी मांगी है।महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चाकणकर ने दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगने वाले पैनल द्वारा भेजे गए नोटिस के जवाब में बाबा रामदेव द्वारा जारी माफी की एक प्रति ट्वीट की।बाबा रामदेव ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि महिलाएं कुछ भी न पहनें तो भी अच्छी लगती हैं।

ठाणे: योग गुरु बाबा रामदेवमहाराष्ट्र के ठाणे में एक योग शिविर के दौरान महिलाओं पर अपनी टिप्पणी से विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं साड़ी में, सलवार सूट में और कुछ भी न पहनने पर भी अच्छी लगती हैं। इस टिप्पणी की व्यापक निंदा हुई और यहां तक ​​कि महाराष्ट्र महिला आयोग ने नोटिस भी जारी किया क्योंकि निकाय ने उनके बयान को गंभीरता से लिया।

महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चाकणकर ने दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगने वाले पैनल द्वारा भेजे गए नोटिस के जवाब में बाबा रामदेव द्वारा जारी माफी की एक कॉपी ट्वीट की। उन्होंने मराठी में ट्वीट करते हुए लिखा, "बाबा रामदेव उर्फ ​​राम किसान यादव ने ठाणे में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में महिलाओं को लेकर बेहद निचले दर्जे का बयान दिया था।" 

उन्होंने आगे लिखा, "राज्य महिला आयोग ने इस बयान को गंभीरता से लेते हुए बाबा रामदेव उर्फ ​​राम किसान यादव को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा था। आयोग को इस बारे में उनका स्पष्टीकरण मिल चुका है और उन्होंने बयान के लिए माफी मांगी है।" अपने ट्वीट के साथ रूपाली चाकणकर ने बाबा रामदेव द्वारा जारी माफीनामे की एक कॉपी भी संलग्न की।

इसमें लिखा था, "मैंने हमेशा महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया है ताकि महिलाओं को समाज में सम्मानजनक स्थान मिले। मैंने केंद्र सरकार की 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पहल के तहत विभिन्न नीतियों को हमेशा प्रोत्साहित किया है। इसलिए यह स्पष्ट है कि मेरा महिलाओं का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था और सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही क्लिप संदर्भ से बाहर है।" 

अपने माफीनामे में बाबा रामदेव ने लिखा, "फिर भी अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो मुझे गहरा खेद है। मेरे बयान से जिन लोगों को ठेस पहुंची है, मैं उनसे बिना शर्त माफी मांगता हूं।" बता दें कि ठाणे के एक कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कहा था, "आप साड़ी में अच्छी लगती हैं, अमृता जी की तरह सलवार सूट में भी अच्छी लगती हैं और तब भी अच्छी लगती हैं जब कुछ नहीं पहनती हैं।"

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी टिप्पणी की निंदा की और माफी की मांग की थी। इसी क्रम में मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के सामने महिलाओं पर स्वामी रामदेव की टिप्पणी अशोभनीय और निंदनीय है। इस बयान से सभी महिलाएं आहत हुई हैं, बाबा रामदेव जी को इस बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए!"

टॅग्स :बाबा रामदेवमहाराष्ट्रस्वाति मालीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप