लाइव न्यूज़ :

रामदास आठवले ने सदन में कह दी ऐसी बात, ठहाके मारकर हंसने लगे मोदी, राहुल और सोनिया!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 19, 2019 16:14 IST

ओम बिरला के लोकसभा स्पीकर बनने पर रामदास आठवले ने तुकबंदी के जरिए बधाई दी। उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसा।

Open in App
ठळक मुद्देकोटा के बीजेपी सांसद ओपी बिरला ने लोकसभा स्पीकर का पदभार संभाल लियाआठवले ने कहा, 'राहुल जी, आपको वहां बैठने का मौका मिला इसीलिए आपको बधाई देता हूं।

कोटा के बीजेपी सांसद ओपी बिरला ने लोकसभा स्पीकर का पदभार संभाल लिया। बधाइयों के दौर के बीच आरपीआई नेता और मोदी सरकार में मंत्री रामदास आठवले की तुकबंदी पर सदन में जमकर ठहाके लगे। आठवले ने राहुल गांधी पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की जिसे सुनकर खुद राहुल गांधी भी हंस पड़े।

आठवले ने कहा, 'राहुल जी, आपको वहां बैठने का मौका मिला इसीलिए आपको बधाई देता हूं। जब आपकी सत्ता थी तब मैं आपके साथ था। चुनाव के पहले मुझे कांग्रेस वाले बोल रहे थे कि इधर आओ। मैंने हवा का रुख देखा कि वो मोदी जी की तरफ जा रही है।'

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को बधाई देते हुए रामदास आठवले ने कहा, 'एक देश का नाम है रोम, लेकिन लोकसभा के अध्यक्ष बन गए हैं बिड़ला ओम। लोकसभा का आपको अच्छी तरह से चलाना है काम, वेल में आने वालों का ब्लैकलिस्ट में डालना है नाम। नरेंद्र मोदीजी और आपका दिल है विशाल, राहुलजी आप रहो खुशहाल। हम सब मिलकर हाथ में लेते हैं एकता की मशाल, और भारत को बनाते हैं और भी विशाल। आपका राज्य है राजस्थान, लेकिन लोकसभा की आप बन गए हैं शान, भारत की हमें बढ़ानी है शान, लोकसभा चलाने के लिए आप हैं पर्फेक्ट इंसान'।

गौरतलब है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को पदभार संभालने के बाद कहा कि वह निष्पक्षता के साथ सदन चलाएंगे और कम संख्या वाले दलों को भी पर्याप्त समय दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार से ज्यादा जवाबदेही और पारदर्शिता की अपेक्षा है।

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंत्रिपरिषद के सदस्यों और सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त करते हुए बिरला ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी निष्पक्ष होनी चाहिए और निष्पक्ष दिखनी भी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों के लिए चुनौती यह होती है कि उनसे जनता की अपेक्षाएं बहुत होती हैं और सदस्य ज्यादा से ज्यादा अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रओम बिरलाराहुल गांधीनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप