लाइव न्यूज़ :

रामविलास पासवान की जगह हाजीपुर लोकसभा सीट से उनकी पत्नी लड़ेंगी चुनाव!   

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2018 20:56 IST

सूत्रों के अनुसार, हमेशा घर-परिवार संभालने वाली और व्यवहार कुशल रीना पासवान केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जगह पर चुनावी विरासत को संभालने जा रही हैं और 2019 में होनेवाले लोकसभा चुनाव में बिहार के हाजीपुर सीट से रीना शर्मा उर्फ रीना पासवान उम्मीदवार होंगी। 

Open in App

लोजपा प्रमुख व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जगह हाजीपुर लोकसभा सीट से क्या उनकी पत्नी रीना पासवान चुनाव लड़ेंगी? इस बात को लेकर बिहार के सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म है। कारण कि इसबार रामविलास पासवान लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगें और वह राज्यसभा जदयू के कोटे से जाएंगे। उनकी जगह उनकी पत्नी रीना पासवान हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगी। 

सूत्रों के अनुसार, हमेशा घर-परिवार संभालने वाली और व्यवहार कुशल रीना पासवान केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जगह पर चुनावी विरासत को संभालने जा रही हैं और 2019 में होनेवाले लोकसभा चुनाव में बिहार के हाजीपुर सीट से रीना शर्मा उर्फ रीना पासवान उम्मीदवार होंगी। 

रामविलास पासवान की शादी रीना शर्मा से 1983 में हुई थी। उस समय रीना एयर हॉस्टेस थीं। कहा जाता है कि हवाई यात्रा के दौरान ही रामविलास पासवान की रीना शर्मा से दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती रिश्तेदारी में बदल गई। जमुई के लोजपा सांसद चिराग पासवान इन्हीं दोनों के बेटे हैं। 

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी हैं। उनसे रामविलास ने 1981 में तलाक ले लिया था। जबकि शादी 1960 में हुई थी। पहली पत्नी से पासवान को दो बेटियां हैं। चुनावी मामला तब शुरू हुआ, जब यह बात सामने आ गई कि रामविलास पासवान अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह अब काफी बीमार चल रहे हैं। 

चुनाव नहीं लड़ने के पीछे बीमारी मुख्य वजह है। ऐसे में सवाल उठने लगा कि हाजीपुर से कौन लडेगा? चिराग पासवान जमुई छोडने को तैयार नहीं हैं। फिर पशुपति कुमार पारस का नाम आया। लेकिन वह भी लोकसभा चुनाव लडने को तैयार नहीं हुए। पारस अभी नीतीश सरकार में पशुपालन मंत्री हैं।

यहां बता दें कि रामविलास पासवान हमेशा हाजीपुर से चुनाव लड़ते रहे हैं और वह चाहते हैं कि हाजीपुर सीट पर परिवार का ही कोई व्यक्ति खड़ा हो। ऐसे में अब यह तय हो गया है कि रीना पासवान ही हाजीपुर क्षेत्र से पासवान की राजनीतिक विरासत सम्भालेगीं। वहीं, लोजपा से जुड़े लोगों का कहना है कि भले रीना ने कभी राजनीति में रूचि नहीं दिखाई। लेकिन पासवान के पुरे परिवार से लेकर उनकी पार्टी से जुड़े लोगों का पूरा ध्यान रखती थीं। 

पार्टी काएक कार्यकर्त्ता उनके व्यवहार का मुरीद है। वह रामविलास पासवान से भी ज्यादा व्यवहार कुशल हैं। वैसे, लोजपा को एनडीए में कितनी सीटें मिलेगीं, अभी तक यह तय नहीं है। लेकिन अगर उपेन्द्र कुशवाहा एनडीए से बाहर गए तो उन्हें कम से कम 6 सीटें जरुर मिलेंगी। अगर वह एनडीए के साथ रहे तो सीटों की संख्या 4 हो सकती है।

टॅग्स :रामविलास पासवानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप