लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर देश में शांति लेकर आएगा, इससे समुदायों के बीच भाईचारा स्थापित होगाः रविशंकर

By भाषा | Updated: November 29, 2019 19:01 IST

बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मालिकाना हक मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में नौ नवंबर को कहा था कि अयोध्या में विवादित 2.77 एकड़ भूमि राम लला विराजमान को सौंपी जाए जो मामले के तीन वादियों में से एक थे। यहां हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए रविशंकर ने कहा कि देश ने लंबे समय से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना देखा था।

Open in App
ठळक मुद्देरविशंकर ने कहा, “जो देश में शांति और दोनों समुदायों के बीच भाईचारा लेकर आए।‘आर्ट ऑफ लीविंग’ के संस्थापक ने कहा कि वह उस समिति का हिस्सा नहीं होंगे।

अयोध्या विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित मध्यस्थता समिति के सदस्य रहे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि प्रस्तावित राम मंदिर देश में शांति लेकर आएगा और इससे समुदायों के बीच भाईचारा स्थापित होगा।

बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मालिकाना हक मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में नौ नवंबर को कहा था कि अयोध्या में विवादित 2.77 एकड़ भूमि राम लला विराजमान को सौंपी जाए जो मामले के तीन वादियों में से एक थे। यहां हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए रविशंकर ने कहा कि देश ने लंबे समय से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना देखा था।

प्रस्तावित राम मंदिर कैसा हो इस बारे में पूछने पर रविशंकर ने कहा, “जो देश में शांति और दोनों समुदायों के बीच भाईचारा लेकर आए। भव्य राम मंदिर को लेकर देश ने लंबे समय से जो सपना देखा था उसे साकार करने की दिशा में काम शुरू हो चुका है।”

मध्यस्थता समिति के सदस्य रहे रविशंकर से जब पूछा गया कि वह न्यायालय के फैसले को कैसे देखते हैं तो उन्होंने कहा, “काम पूरा हो चुका है। हमनें पूर्व में जो कहा था वह हुआ। फैसला भी वैसा ही है।” एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “राम मंदिर पर काम जल्द शुरू होगा।”

‘आर्ट ऑफ लीविंग’ के संस्थापक ने कहा कि वह उस समिति का हिस्सा नहीं होंगे जिसका गठन राम मंदिर निर्माण कार्य को देखने के लिये किया जा रहा है। रविशंकर यहां “खासदार सांस्कृतिक महोत्सव”के मौके पर आए थे। 

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्यासुप्रीम कोर्टउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो