लाइव न्यूज़ :

"राम मंदिर राजनीतिक नहीं है, अयोध्या की जनता ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है", मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 31, 2023 14:48 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि राम मंदिर कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। इसीलिए अयोध्या के लोगों ने कल शनिवार को बड़े ही उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि राम मंदिर कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं हैअयोध्या की जनता ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया, कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा हैसीएम शिंदे ने कहा कि इस देश में केवल एक ही गारंटी है और वो है मोदी की गारंटी

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि राम मंदिर कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। इसीलिए अयोध्या के लोगों ने कल शनिवार को बड़े ही उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीएम शिंदे ने कहा, ''मैंने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या की सभा देखी, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए थे। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राम मंदिर कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, इसीलिए अयोध्या की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी का बड़े उत्साह से स्वागत किया।"

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर हमला करते हुए आगे कहा, "कुछ के पेट में दर्द हो रहा है और कुछ के पैरों तले जमीन खिसक गई है। इसीलिए वो बिना मतलब के आरोप लगा रहे हैं। इस देश में केवल एक ही गारंटी है और वो है मोदी की गारंटी। लोगों ने तय कर लिया है कि 2024 में लोकसभा चुनाव में वो फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।"

उन्होंने जोर देते हुए कहा, "जो कोई भी आरोप लगाना चाहता है, उन्हें लगाने दीजिए, हम कार्रवाई से जवाब देंगे। पहले भी कुछ लोग कहा करते थे कि मंदिर बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। वे ऐसे बयान मोदी जी पर देते थे। अब मोदी जी ने राम मंदिर भी बना दिया है और तारीख भी बता दी।"

मालूम हो कि बीते शनिवार के अपने अयोध्या दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15,700 करोड़ रुपये की लगात से कुल 46 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन कार्यक्रमों में अयोध्या धाम जंक्शन, महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन और 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाना शामिल था।

इस मौके पर पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मोदी की गारंटी में इतना दम है क्योंकि मोदी जो कहते हैं वो पूरा करते हैं। आज देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है क्योंकि मोदी गारंटी पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। ये अयोध्या नगरी भी इसका गवाह है।"

उन्होंने कहा, "मैं भारत के कण-कण और व्यक्ति का भक्त हूं, मैं भी आगामी राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

टॅग्स :एकनाथ शिंदेनरेंद्र मोदीBJPअयोध्याराम मंदिरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर