लाइव न्यूज़ :

'राममंदिर का निर्माण कार्य अप्रैल से!', ट्रस्ट के न्यासी स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज का दावा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 7, 2020 09:14 IST

नरेंद्र मोदी सरकार ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण की देखरेख के लिए 15 सदस्यीय स्वतंत्र ट्रस्ट का बुधवार को गठन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज सहित 15 सदस्य हैं.मैं अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट गठित करने के मोदी सरकार के निर्णय का स्वागत करता हूं- स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण अप्रैल में या तो राम नवमी या अक्षय तृतीया को प्रारंभ होगा. स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज ने कहा कि हालांकि सटीक तिथि ट्रस्ट की पहली बैठक में तय होगी. स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज ने यह बात यहां संवाददाताओं से कही.

मोदी सरकार ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण की देखरेख के लिए 15 सदस्यीय स्वतंत्र ट्रस्ट का बुधवार को गठन किया था. इस ट्रस्ट में स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज सहित 15 सदस्य हैं.

उन्होंने कहा, ''मैं अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट गठित करने के मोदी सरकार के निर्णय का स्वागत करता हूं. मंदिर का निर्माण इस वर्ष या तो राम नवमी (दो अप्रैल) या अक्षय तृतीया (26 अप्रैल) को शुरू होगा जैसी चर्चा प्रयागराज में आयोजित बैठक में हुई थी.'' स्वामी ने कहा, ''यद्यपि तिथि को अंतिम रूप ट्रस्ट की पहली बैठक में दिया जाएगा.''

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्यालोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील